Advertisment

Mahakal Shahi Sawari: सोमवार को छुट्टी, रविवार को खुलेंगे स्कूल...कलेक्टर का अनोखा आदेश, भड़के कांग्रेस विधायक

उज्जैन में बाबा महाकाल की शाही सवारी को देखते हुए कलेक्टर ने रविवार को स्कूल खोलने और सोमवार को स्कूलों की छुट्टी रखने का आदेश जारी किया है। इस फैसले को कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने बेतुका बताया है।

author-image
Pratiksha Parashar
mahakal shahi sawari, Ujjain school holiday change
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क उज्जैन में महाकाल की शाही सवारी (Mahakal Shahi Sawari) के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद होते हैं। इससे कई बार जाम जैसी स्थिति पैदा हो जाती है और लोगों को आवाजाही में दिक्कतों को सामना करना पड़ता है। कई बार बस-गाड़ी जाम में फंस जाती हैं और छात्रों को स्कूल-कॉलेज पहुंचने में दिक्कत होती है। इस समस्या से निपटने के लिए उज्जैन कलेक्टर ने अनोखा आदेश निकाला है। उज्जैन कलेक्टर ने स्कूलों की साप्ताहिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए सोमवार को छुट्टी और रविवार को स्कूल खुले रखने का ऐलान किया है। इसे लेकर मध्य प्रदेश में सियासत गरमा गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने इसे लेकर सवाल उठाए हैं। 

"दूसरे धर्म के लोग आवाज उठाएंगे"

भोपाल उत्तर से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने उज्जैन कलेक्टर के आदेश को बेतुका बताया है। मसूद ने कहा, "महाकाल की सवारी वर्षों से निकल रही है और हर धर्म, हर समाज के लोग उसका स्वागत भी करते हैं। कलेक्टर ऐसा बेतुका आदेश निकालकर केवल मुख्यमंत्री को खुश करना चाहते हैं। संविधान से देश चलेगा। कल दूसरे धर्म के लोग भी आवाज उठाएंगे तब क्या करेंगे? एक देश एक संविधान की बात करने वालों को सोचना चाहिए।"

उज्जैन कलेक्टर का अनोखा आदेश

उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने सोमवार को स्कूलों की छुट्टी में बदलाव करने को लेकर आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, 14 जुलाई, 21 जुलाई, 28 जुलाई, 4 अगस्त और 11 अगस्त 2025 को सोमवार के दिन स्कूल बंद रहेंगे। इसके बजाय 13 जुलाई, 20 जुलाई, 27 जुलाई, 3 अगस्त और 10 अगस्त 2025 को रविवार के दिन स्कूल खोले जाएंगे। कलेक्टर के इस फैसले का मकसद महाकाल की शाही सवारी के दौरान ट्रैफिक प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना है। विद्यार्थियों  को असुविधा से बचाने के लिए यह आदेश निकाला गया है। 

Advertisment

महाकाल की शाही सवारी

महाकाल शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक हैं। आपको बता दें कि श्रावण-भाद्रपद के महीने में हर सोमवार को उज्जैन में बाबा महाकाल की शाही सवारी निकाली जाती है। इस दौरान उज्जैन के राजा महाकाल नगर भ्रमण के लिए निकलते हैं। नगाड़े, झांझ, रथ और शाही लवाजमे के साथ महाकाल की सवारी निकाली जाती है। शाही सवारी को लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह होता है और देशभर से श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। mahakal | mahakal mandir | ujjain madhya pradesh | Congress 

mahakal mahakal mandir ujjain madhya pradesh Congress
Advertisment
Advertisment