Advertisment

Bareilly: भाजपा में जिला अध्यक्ष पद के लिए 30 नामांकन, भारी गहमागहमी

बरेली में भाजपा के संगठनात्मक चुनावों में कई नए दावेदारों के आने से पुराने नेताओं की धड़कनें बढ़ गई हैं। संकेत हैं कि पार्टी इस बार किसी नए चेहरे को मौका देगी।

author-image
Aditya Pujan
Bareily BJP
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन नेटवर्क। 
यूपी में भाजपा में जिला अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय पर सुबह 10:00 बजे से हुए नामांकन में 30 दावेदारों ने अपने पर्चे भरे। कई नई दावेदारों के सामने आने से लंबे समय से इस पद पर काबिज नेताओं की धड़कनें बढ़ गई हैं। भाजपा को नया जिला अध्यक्ष 15 जनवरी से पहले मिल सकता है।

जारी है प्रक्रिया

भाजपा में इन दिनों संगठनात्मक चुनावी प्रक्रिया चल रही है। हाल ही में पार्टी ने मंडल अध्यक्षों और जिला प्रतिनिधियों के नाम की घोषणा कर दी है। अब संगठन स्तर पर पार्टी में जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष मनोनीत किए जाने हैं। बृहस्पतिवार को भाजपा में जिला अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराए गए। क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य की देखरेख में हुए संगठनात्मक चुनाव में पार्टी कार्यालय में 30 दावेदारों ने अपने नामांकन दाखिल किए। प्रमुख दावेदारों में इस बार पार्टी के पुराने  नेता संजीव शर्मा, वर्तमान जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, जिला महामंत्री अंकित शुक्ला, वरिष्ठ नेता डॉ नरेंद्र गंगवार, जिला उपाध्यक्ष नीरेंद्र राठौर, आरके कश्यप, धर्म विजय गंगवार, सोमपाल शर्मा, वीरपाल गंगवार समेत कई नाम शामिल हैं। इनमें प्रमुख दावेदार 3 से 4 नाम ही हैं। बाकी नेताओं की दावेदारी को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। 

नए चेहरे की संभावना

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भी भाजपा में नए जिला अध्यक्ष पदों पर घोषणा हुई थी। उनमें हालांकि अधिकांश पुराने जिला अध्यक्षों के नाम ही नेतृत्व द्वारा रिपीट कर दिए गए थे। सूत्रों के मुताबिक भाजपा में संगठननात्मक स्तर पर उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में दो या तीन बार से काबिज जिला अध्यक्ष हटेंगे। उनके स्थान पर नए चेहरों को आगे लाया जाएगा। लेकिन जिंन जिला अध्यक्षों का कार्यकाल तीन साल से कम है, उनके फिर से रिपीट होने की संभावना प्रबल है। 

famous face: नूपुर लडेंगी चुनाव!, सोशल मीडिया पर नाम हो रहा है ट्रेंड

ब्राह्मण बनाम ओबीसी की लड़ाई

बरेली में जिला अध्यक्ष पद की दौड़ में ब्राह्मण बनाम ओबीसी के बीच टकराव है। अब तक भाजपा में जातिगत समीकरण यह रहे हैं कि ज्यादातर संवैधानिक पदों जैसे सांसद या विधायक, डीसीबी चेयरमैन, गन्ना सोसाइटी, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष, पर ओबीसी खास तौर से कुर्मी बिरादरी का दबदबा रहा है। लेकिन जातीय समीकरण में बैलेंस बनाने के लिए भाजपा ने जिला अध्यक्ष पद पर ब्राह्मण और महानगर अध्यक्ष पद पर दलित बिरादरी के चेहरों को सामने किया है। नामांकन प्रक्रिया के बाद तीन नाम का पैनल प्रदेश नेतृत्व को भेजा जाएगा उसमें से किसी एक नाम पर सहमति बनने के बाद जिला अध्यक्ष पद की सूची जारी की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक भाजपा में बरेली जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा 15 जनवरी तक हो सकती है। 

Advertisment

टोकन के लिए 5 लाख की भीड़, संभालने के लिए केवल 4 पुलिसकर्मी, Tirupati मंदिर में भगदड़ की कहानी

शुक्रवार को महानगर अध्यक्ष पद के लिए नामांकन 

भाजपा में महानगर अध्यक्ष पद की चुनावी प्रक्रिया भी चल रही है। इस पद के लिए भी कई दावेदारों के नाम सामने आए हैं। इनमें वर्तमान महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज थपलियाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र शर्मा, उमेश कठेरिया, यतिन भाटिया समेत एक दर्जन से ज्यादा नेताओं की दावेदारी है। महानगर अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के सिविल लाइंस कार्यालय पर नामांकन प्रक्रिया 10 जनवरी को प्रारंभ होगी।

Advertisment
Advertisment