Advertisment

दुर्गेश निकला 'ड्रीम गर्ल'...सुरीली आवाज का दीवाना बनाकर दर्जनों लड़कों को हनीट्रैप जाल में फंसाया, लूटे लाखों रुपये

आगरा के एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो लड़की बनकर लोगों को हनीट्रैप के जाल में फंसाता था और उनसे पैसे वसूलता था। शातिर आरोपी न्यूड फोटो भेजकर लोगों को ब्लैकमेल भी करता था। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?

author-image
Pratiksha Parashar
DREAM GIRL DURGESH
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्कआयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल आपने जरूर देखी होगी, जिसमें आयुष्मान का किरदार लड़की बनकर लड़कों से बात करता है और उन्हें अपने प्यार के जाल में फंसाता है। उत्तर प्रदेश के आगरा से ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसे सुन आपके होश उड़ जाएंगे। आगरा के एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो लड़की बनकर लोगों को हनीट्रैप के जाल में फंसाता था और उनसे पैसे वसूलता था। शातिर आरोपी न्यूड फोटो भेजकर लोगों को ब्लैकमेल भी करता था। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?

Advertisment

9 मामले, 25 लाख की ठगी

आरोपी के खिलाफ कई राज्यों में 9 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें लाखों रुपये की ठगी की जा चुकी है। आरोपी का नाम दुर्गेश बताया जा रहा है, जो मध्य प्रदेश के ग्वालियर का रहने वाला है। उसने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। दुर्गेश अपने दोस्त मनोज दुबे के साथ मिलकर अब तक लगभग 15 लोगों को अपना शिकार बना चुका है और ठग चुका है। आरोपियों ने करीब 20-25 लाख रुपये की ठगी की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

सुरीली में बात करता था दुर्गेश

Advertisment

पुलिस ने आरोपी का भंडाफोड़ करते हुए बताया कि दुर्गेश लड़की बनकर बात करता था। कॉलेज के समय में दुर्गेश मजे में लड़कियों की तरह आवाज बनाकर दोस्तों से बात करता था और मजाक करता था। अपनी आवाज को उसने साइबर ठगी और जुर्म का जरिया बना लिया। दुर्गेश लड़कों को अपना शिकार बनाता था। वह लड़की के नाम से सोशल मीडिया अकाउंट बनाता था। न्यूड फोटो भेजकर लड़कों को अपने जाल में फंसाता था। उनसे बात करता और पैसे ऐंठता था। आरोपी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें  वो लड़कियों की तरह मधुर आवाज में बात कर रहा है। 

https://twitter.com/SachinGuptaUP/status/1925436557328359538

up news | Agra News | Viral Video 

up news Viral Video Agra News
Advertisment
Advertisment