ग्रेटर नोएडा (गौतमबुद्ध नगर), वीइबीएन नेटवर्क :
ग्रेटर नोएडा के जेवर कोतवाली क्षेत्र के खाजपुर में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) से सेवानिवृत्त एग्जीक्यूटिव इंजीनियर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। उनके बेटे ने ही परिवार के लोगों पर पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। इसे लेकर कोतवाली जेवर में शिकायत दर्ज कराई है। प्रारंभिक छानबीन के आधार पर पुलिस हार्ट अटैक से मौत होने का दावा कर रही है। हालांकि पूरे विवाद की पृष्ठभूमि में जमीन संबंधी विवाद बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में 5 लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई गई है।
ये भी पढ़ें: Mahakumbh 2025 : वैभव बने डीआइजी महाकुंभ, पुलिस की छुट्टियों पर रोक
प्रॉपर्टी को लेकर चल रहा था विवाद
पुलिस के अनुसार, परिवार में काफी लंबे समय से प्रॉपर्टी विवाद लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार सुबह परिवार के दो पक्षों में कहासुनी और झगड़े हुआ। कहासुनी के दौरान रिटायर्ड इंजीनियर की हालत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। बताया गया कि मृतक का अपने ही परिवार के प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था। इस दौरान 66 वर्षीय नरेंद्र सिंह की बहस हुई थी।
https://youngbharatnews.com/
फरीदाबाद से आए थे रिटायर इंजीनियर
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है, जिसमें उनके बेटे विश्वेंद्र अत्री ने परिवार के ही कुछ लोगों पर पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। जेवर के खाजपुर निवासी नरेंद्र सिंह 66 वर्ष दिल्ली विकास प्राधिकरण में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद फरीदाबाद में रहते थे। नरेंद्र सिंह कई दिन पहले फरीदाबाद से खेतों में फसल की देखभाल के लिए खाजपुर गांव आए थे। बेटे विश्वेंद्र अत्री ने पुलिस को शिकायत दी कि उनके पिता रात अपने घर में सोये हुए थे। तभी गांव के पांच लोगों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया और उनकी हत्या कर दी। पिछले दो वर्षों से आरोपी उनके परिवार को किसी जमीन के खरीद फरोख्त में दोषी मानते हुए रंजिश रखते थे।
यह भी पढ़ें : भारत पहुंचा HMPV वायरस, बेंगलुरु में मिला पहला केस
ट्रैक्टर में आग लगाने का भी आरोप
आरोप है कि एक वर्ष पूर्व आरोपियों ने घर में खड़े ट्रैक्टर में रात के समय आग लगा दी थी। कुछ दिन पूर्व ट्रैक्टर की ट्रॉली चोरी कर गायब करा दी थी। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उनके पिता की हत्या की गई है। वहीं, इस मामले में कोतवाली निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान दिखाई नहीं दिए हैं। इस कारण हार्टअटैक की संभावना है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही सेवानिवृत्त इंजीनियर की मौत के सही कारण की जानकारी मिलेगी। जांच की जा रही कि है जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : जेल गए Donald Trump तो कौन होगा अमेरिका का राष्ट्रपति ?