/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/07/SCRvu77EBGpVVgfsZZx9.jpg)
लखनऊ, वाईबीएन डेस्क। लखनऊ की सरोजिनी नगर सीट से भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह (Rajeshwar Singh) को लंदन के प्रतिष्ठित हाउस ऑफ लॉर्ड्स, पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर में 'राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन में उत्कृष्टता' के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें यूके इंडिया लीगल पार्टनरशिप (UKILP) द्वारा प्रदान किया गया। इस उपलब्धि को राजेश्वर सिंह ने अपने लिए गर्व का पल बताया।
कानून निर्माता के रूप में जनसेवा का माध्यम
राजेश्वर सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "हाउस ऑफ लॉर्ड्स का यह भव्य भवन न केवल ब्रिटिश विरासत की भावना है, बल्कि लोकतंत्र की जड़ता और संवैधानिक स्वायत्तता का प्रतीक भी है। मेरी जीवन यात्रा एक कानून प्रवर्तक के रूप में शुरू हुई, कानून व्याख्याता के रूप में आगे बढ़ी और अब एक कानून निर्माता के रूप में जनसेवा का माध्यम बनी है, हर चरण ने मुझे न्याय, शासन और सेवा के गहन अर्थों को गहराई से समझने का अवसर दिया है। ये अनुभव मेरे लिए संविधान के लोकतंत्र में निहित एक दायित्वबोध की अद्भुत यात्रा हैं।"
व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं...
राजेश्वर सिंह ने आगे कहा, "यह सम्मान मेरे लिए एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि सरोजनीनगर की उस सामूहिक विकास यात्रा की वैश्विक स्वीकृति है, जहां ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आधारभूत परिवर्तन, युवा पीढ़ी का Digital सशक्तिकरण और मातृशक्ति के स्वावलंबन के क्षेत्र में स्थायी, समावेशी और जन-आधारित बदलाव की सुदृढ़ नींव रखी गई है। "
इन्हें भी किया सम्मानित
राजेश्वर सिंह ने बताया, " देश-विदेश के विशिष्ट अतिथियों ने इस अवसर की गरिमा को और ऊंचाई प्रदान की, भारत सरकार के कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता, लॉर्ड शेर्मा, लार्ड रामी रेंजर, अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल पिंकी आनंद, उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त महाधिवक्ता अपूर्व अग्रवाल, भारत सरकार के सचिव, और दुबई और ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित गणतंत्रों की उपस्थिति ने इस सम्मान को और भी ऐतिहासिक बना दिया। राजेश्वर सिंह के साथ ही कई अन् भारतीयों को भी प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया है। पूर्व अटॉर्नी जनरल श्री मुकुल रोहतगी और रायन करंजवाला को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, युवा संगीत प्रतिभा स्टेबिन बेन को विशेष सम्मान से अलंकृत किया गया।"
मिशन को आगे बढ़ाने की प्रेरणा
उन्होंने कहा कि जब किसी स्थानीय क्षेत्र की जनसेवा को इस प्रकार के वैश्विक मंच पर सूचीबद्ध किया जाता है, तो उसे केवल पुरस्कार नहीं मिलता, बल्कि वह एक उत्तरदायित्व होता है, एक प्रेरणा होती है कि हम इस मिशन को और कार्यों से आगे बढ़ें। राजेशेखर सिंह ने धन्यवाद देते हुए कहा कि इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए मैं UKILP और अजीत मिश्रा का दिल से स्वागत करता हूं। साथ ही सभी नागरिकों, दार्शनिकों, सहयोगियों और शुभचिंतकों को धन्यवाद, इस यात्रा में मेरे साथ विश्वास, परिश्रम और संकल्प के साथ कदम से कदम मिलाए।
🇮🇳 आज लंदन के ऐतिहासिक House of Lords, Palace of Westminster में UK India Legal Partnership (UKILP) द्वारा ‘Excellence in Political and Public Life’ Award से सम्मानित होना मेरे लिए गर्व, विनम्रता और कृतज्ञता का क्षण है।
— Rajeshwar Singh (@RajeshwarS73) June 6, 2025
House of Lords का यह भव्य भवन न केवल ब्रिटिश विरासत की… pic.twitter.com/WN5SWkVYjQ
Lucknow | Mla | bjp | award function