Advertisment

Uttar Pradesh: जेवर में बनेगा सेमीकंडक्टर प्लांट, मोदी सरकार ने दी हरी झंडी

मोदी सरकार ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जेवर में सेमीकंडक्टर निर्माण इकाई को मंज़ूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारत सेमीकंडक्टर मिशन के तहत अब तक पांच यूनिट्स को मंजूरी दी जा चुकी है।

author-image
Pratiksha Parashar
Semiconductor Plant in UP
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। उत्तर प्रदेश के जेवर में देश की छठी सेमीकंडक्टर यूनिट बनने जा रही है। मोदी सरकार ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जेवर में सेमीकंडक्टर निर्माण इकाई को मंज़ूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्लांट HCL ग्रुप और ताइवान की कंपनी Foxconn मिलकर बनाएंगे। यह प्रोजेक्ट भारत के सेमीकंडक्टर मिशन का हिस्सा है और देश की चिप बनाने की क्षमता को बढ़ाने की एक बड़ी कोशिश है, जिससे भारत को चिप के लिए विदेशों पर निर्भर नहीं रहना पड़े।

2000 लोगों को रोजगार मिलेगा

जेवर में बनने वाली इस नई यूनिट में 3,706 करोड़ रुपये का निवेश होगा और साल 2027 से इसका उत्पादन शुरू हो जाएगा। यह प्लांट यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) इलाके में बनेगा। यह प्लांट हर महीने करीब 3.6 करोड़ डिस्प्ले ड्राइवर चिप्स का निर्माण करेगा, साथ ही 20,000 वेफर्स की मासिक मैन्युफैक्चरिंग भी यहां होगी। इससे सीधे तौर पर करीब 2,000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारत सेमीकंडक्टर मिशन के तहत अब तक पांच यूनिट्स को मंजूरी दी जा चुकी है और उनमें तेजी से काम चल रहा है। इनमें से एक प्लांट इसी साल प्रोडक्शन शुरू कर देगा।

देश में सेमीकंडक्टर उद्योग तेजी से आकार ले रहा

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह भी बताया कि देश में सेमीकंडक्टर उद्योग तेजी से आकार ले रहा है। कई राज्यों में विश्वस्तरीय डिजाइन सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। अब तक 270 शैक्षणिक संस्थान और 70 स्टार्टअप्स अत्याधुनिक डिजाइन टेक्नोलॉजी पर काम कर रहे हैं, जहां छात्र और उद्यमी मिलकर नए उत्पादों का विकास कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा कि मोबाइल फोन, लैपटॉप, मेडिकल डिवाइसेज, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स, डिफेंस इक्विपमेंट और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स के निर्माण में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही सेमीकंडक्टर की मांग भी लगातार बढ़ रही है। 

 up news 

uttar pradesh up news
Advertisment
Advertisment