Advertisment

Uttar Pradesh Day : सीएम योगी समेत कई बड़े नेताओं ने दी बधाई, इन छह हस्तियों को मिलेगा प्रदेश गौरव सम्मान

आधुनिक उत्तर प्रदेश की स्थापना 1902 में हुई थी, जब इसे ब्रिटिश शासन के दौरान आगरा और अवध के संयुक्त प्रांत के रूप में स्थापित किया गया था, एक नाम जो बाद में संक्षिप्त रूप “यूपी” में बदल गया...

author-image
Jyoti Yadav
UTTAR PRADESH
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

उत्तर प्रदेश, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

देश का सबसे बड़ा राज्य, 'उत्तर प्रदेश' आज अपना स्थापना दिवस मना रहा है।  24 जनवरी, 1950 को राज्य का आधिकारिक रूप से गठन हुआ था। स्थापना दिवस के मौके पर हर तरफ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार और कई डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा लखनऊ, नोएडा समेत कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इस वर्ष, लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में और नोएडा हॉट में 24 जनवरी से 26 जनवरी तक समारोह आयोजित किए जाएंगे, क्योंकि राज्य अपने गठन की 76वीं वर्षगांठ मना रहा है।

इसे भी पढ़ें-Sushant Singh Rajput के लिए क्या थे सफलता के मायने, इमोशनल कर देगी बात

आधुनिक उत्तर प्रदेश की स्थापना 

Advertisment

आधुनिक उत्तर प्रदेश की स्थापना 1902 में हुई थी, जब इसे ब्रिटिश शासन के दौरान आगरा और अवध के संयुक्त प्रांत के रूप में स्थापित किया गया था, एक नाम जो बाद में संक्षिप्त रूप “यूपी” में बदल गया। आज उत्तर प्रदेश आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक रूप से भारत के सबसे प्रमुख राज्यों में से एक है। 

इसे भी पढ़ें- Subhash Chandra Bose की रहस्यमई मौत से उठ गया पर्दा! Parakram Diwas पर जानें सच

उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान

Advertisment

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के कुल छह लोगों को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान सम्मान देकर सम्मानित किया जाएगा। जिन्हें सम्मान दिया जाएगा, इसमें वाराणसी के कृष्णकांत शुक्ल (भौतिक विज्ञान, संगीतकार, कवि), वृंदावन मथुरा के (उद्यमी-पर्यावरणविद) हिमांशु गुप्ता, कानपुर के मनीष वर्मा (कृषि-दलित उद्यमी), बुलंदशहर की कृष्णा यादव (महिला उद्यमी), बुलंदशहर के ही कर्नल सुभाष देशवाल (कृषि-उद्यम) व बहराइच के डॉ. जय सिंह (केला उत्पादन) को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान दिया जाएगा। बता दें यूपी गौरव सम्मान से नवाजे जाने वाले छह लोगों को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11-11 लाख रुपये और शील्ड देकर सम्मानित करेंगे।

इसे भी पढ़ें- 'विकसित भारत युवा सम्मेलन' में Youth से संवाद करने पहुंचे PM Modi

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई 

Advertisment

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस की बधाई देते हुए, सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा, 'रघुकुल नंदन' प्रभु श्री राम एवं योगेश्वर श्रीकृष्ण की पावन जन्मस्थली, बाबा श्री विश्वनाथ के आशीर्वाद से अभिसिंचित, सृजन, संस्कृति, संस्कार व शौर्य की गौरवशाली धरा उत्तर प्रदेश के 76 वें स्थापना दिवस की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई!

द्रौपदी मुर्मू ने दी बधाई

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। देश के आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और आध्यात्मिक विकास में यह राज्य महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुझे विश्वास है कि यह प्रदेश समग्र विकास के पथ पर अग्रसर रहेगा। मैं उत्तर प्रदेश के मेहनती और प्रतिभाशाली निवासियों की निरंतर प्रगति और सुख-समृद्धि की मंगल कामना करती हूं।

Advertisment
Advertisment