Advertisment

'विकसित भारत युवा सम्मेलन' में Youth से संवाद करने पहुंचे PM Modi

Rashtriya Yuva Diwas: स्वामी विवेकानंद का जन्म दिवस हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर दिल्ली स्थित भारत मंडपम में ‘विकसित भारत युवा सम्मेलन’ का आयोजन किया गया है।

author-image
Pratiksha Parashar
pm modi
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Rashtriya Yuva Diwas: स्वामी विवेकानंद का जन्म दिवस हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर दिल्ली स्थित भारत मंडपम में ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ का आयोजन किया गया है। पीएम मोदी भी युवा दिवस पर कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। इस दौरान वे युवाओं से संवाद करेंगे। 

भारत मंडपम में ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’

दिल्ली स्थित भारत मंडपम में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य राजनीति में ऐसे युवाओं की भागीदारी बढ़ाना है, जिनका कोई राजनीतिक संबंध नहीं है। इसे युवाओं की राजनीति की पाठशाला कहा जा रहा है। कार्यक्रम 11 जनवरी से शुरू हुआ है, रविवार को इसका दूसरा दिन है। ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ में देशभर से 3 हजार युवा शामिल होने पहुंचे हैं। पीएम मोदी युवाओं से संवाद करेंगे और कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। 

विकसित भारत के लिए विजन

भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में देश निर्माण के 10 विषयों पर 2047 में विकसित भारत के विजन को शामिल किया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी कार्यक्रम के दौरान युवाओं, महिला सशक्तिकरण, विकसित भारत, डिजिटल भारत, खेलों में श्रेष्ठता जैसे 10 विषयों पर प्रेजेंटेशन भी देखेंगे। 

स्वामी विवेकानंद का जीवन

Advertisment

12 जनवरी 1863 को स्वामी विवेकानंद का जन्म कोलकाता में हुआ था। उनकी माता का नाम भुवनेश्वरी देवी और पिता का नाम विश्वनाथ दत्त था। सन् 1902 में मात्र 39 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया था। स्वामी विवेकानंद का नाम दुनिया के महानतम दार्शनिकों में शामिल है। अमेरिका में धर्म संसद के दौरान विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति और धर्म के मुद्दे पर ऐसा औजपूर्ण भाषण दिया कि पूरी दुनिया उनकी मुरीद हो गई। अपने भाषण की शुरुआत उन्होंने अमेरिकावासी भाइयों और बहनों शब्द से की, जिसके बाद पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। विवेकानंद के विचार युवाओं के लिए आज भी प्रेरणा का काम करते हैं। 

ये भी पढ़ें: युवाओं के लिए शुरू हो रही है Parth Yojna, सेना-पुलिस में भर्ती के लिए मिलेगी ट्रेनिंग

Advertisment
Advertisment