/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/12/kanwar-yatra-2025-07-12-14-12-17.jpg)
हरिद्वार, वाईबीएन डेस्क | सावन महीने के शुरू होते ही विवादों की भी शुरूआत हो चुकी है। इसी सावन में जारी कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार में बड़ा विवाद खड़ा हो गया। रोड डिवीजन के मसले पर कांवड़ियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई, जिसके बाद स्थिति कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गई। प्रदर्शन से गुस्साए कांवड़ियोंने बीच हाईवे पर गंगाजल रखकर आवागमन पूरी तरह रोक दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कांवड़ियों का आरोप है कि पुलिस ने अनावश्यक लाठीचार्ज किया और उन्हें जबरन रास्ते से हटाया गया।
कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार में रोड डिवीजन को लेकर कांवड़ियों और पुलिस में तीखी झड़प हो गई। नाराज़ कांवड़ियों ने हाईवे पर गंगाजल रखकर रास्ता जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।@haridwarpolice |#kawaryatra#kawar#Haridwar | pic.twitter.com/B6VbdqMJb8
— Young Bharat News (@YoungBharat24) July 12, 2025
हाईवे पर जाम, पुलिस से बहस
घटना के बाद कांवड़ियों और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी बहस हुई। मौके पर पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को संभाला और प्रदर्शन कर रहे श्रद्धालुओं को शांत कराया। कांवड़ियों को आगे बढ़ने की अनुमति दी गई, जिसके बाद वे गंगाजल लेकर आगे रवाना हो गए।
पुलिस की सख्ती पर उठे सवाल
इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक यात्रा के दौरान इस तरह की सख्ती उचित नहीं है। कुछ देर के तनाव के बाद अब स्थिति सामान्य बताई जा रही है और हाईवे पर यातायात बहाल कर दिया गया है।
Kanwar Yatra | Kanwar Mela 2025