/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/29/cloud-burst-in-uttarkashi-2025-06-29-09-23-40.png)
देहरादून, वाईबीएन डेस्क | उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच बड़ा हादसा हुआ। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़कोट क्षेत्र में पालीगाड़ और ओजरी डाबरकोट के बीच सिलाई बैंड के पास रविवार,29 जून देर रात बादल फट गया। इस हादसे में होटल निर्माण कार्य में लगे आठ से नौ मजदूर लापता हो गए हैं।
#WATCH उत्तरकाशी, उत्तराखंड | बड़कोट-यमुनोत्री मार्ग पर सिलाई बैंड में बादल फटने से निर्माणाधीन होटल साइट क्षतिग्रस्त होने के बाद वहां रह रहे 8-9 मजदूर लापता हो गए। यमुनोत्री मार्ग भी प्रभावित हुआ है: उत्तरकाशी डीएम प्रशांत आर्य
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 29, 2025
बचाव और तलाशी अभियान जारी है।
(वीडियो: उत्तरकाशी… https://t.co/8LLLxjlMuUpic.twitter.com/BJKnQyUEPo
लापता मजदूरों की तलाश जारी
जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने जानकारी दी कि घटना रविवार रात करीब 12 बजे के बाद हुई। लापता मजदूरों की तलाश के लिए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें स्थानीय पुलिस के साथ राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं। बताया जा रहा है कि मजदूर एक निर्माणाधीन होटल में रह रहे थे, जो बादल फटने की चपेट में आ गया और उसे भारी नुकसान हुआ।
जिले के बड़कोट-यमुनोत्री मार्ग पर बलिगढ़ में बादल फटने से निर्माणाधीन होटल साइट को भारी नुकसान पहुंचा है। निर्माणाधीन होटल साइट पर काम कर रहे 8-9 मजदूर लापता हैं। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ मौके पर रवाना हो गई है: उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 29, 2025
भारी बारिश से राज्य में कई जगहों पर संकट
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में रविवार और सोमवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।लगातार बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हो गया है। नंदप्रयाग और भनेरोपानी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है, जबकि रुद्रप्रयाग जिले में भूस्खलन की वजह से सोनप्रयाग-मुनकटिया मार्ग पर आवाजाही रोक दी गई है। यह मार्ग केदारनाथ यात्रा के लिए अहम माना जाता है। तीर्थयात्रियों को फिलहाल सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोका गया है।
यमुना नदी का प्रवाह बाधित
सिलाई बैंड के पास यमुनोत्री राजमार्ग दो से तीन स्थानों पर बाधित हुआ है। स्यानाचट्टी के पास एक नाले में मलबा जमा होने से यमुना नदी का प्रवाह प्रभावित हुआ है, जिससे आसपास के निचले इलाकों में बने होटलों पर खतरा मंडरा रहा है। चमोली, पौड़ी, देहरादून और रुद्रप्रयाग जैसे जिलों में भी लगातार बारिश से कई संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। प्रशासन ने नदी किनारे बसे लोगों से सतर्क रहने और सावधानी बरतने की अपील की है।
Uttrakhand