Advertisment

सीएम धामी ने नैनीताल में विकास कार्यों का किया निरीक्षण, कई अहम घोषणाएं कीं

उत्‍तराखंड में नैनीताल देश के प्रमुख पर्यटक स्‍थलों में से एक है। यहां स्थित नैनी झील पर्यटकों का आकर्षक स्‍थल है। आवाजाही आसान होते जाने से पर्यटकों की बढ़ती संख्‍या ने यहां रोजगार के अवसर बढ़ाए हैं तो सुविधाएं बढ़ाने की मांग भी बढ़ी है।

author-image
Narendra Aniket
dhami

नई दिल्‍ली, वाईबीएन डेस्‍क।त्‍तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को नैनीताल पहुंचे। प्रवास के पहले दिन उन्होंने मल्लीताल में मानसखंड मंदिर माला योजना के तहत 1101 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे सौंदर्यीकरण एवं पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस योजना के अंतर्गत 12 नई दुकानों का विकास किया जा रहा है। 

मुख्‍यमंत्री ने की घोषणाएं, कहां क्‍या होगा

मुख्यमंत्री धामी ने धुनीघाट एवं रातीघाट पैदल मार्ग, शहीद संजय बिष्ट मोटर मार्ग (कैंची–हरतपा–हैलीमोटर मार्ग से तितोली तक) का सुधार किया जाएगा। राज्य मार्ग संख्या-71 (रामनगर–भंडारपानी–अमगड़ी–भौराकोट–बेतालघाट–भुजान रिची–बिल्लेख) के खंडों को सुदृढ़ किया जाएगा। 

मॉडल स्‍पोर्ट्स सेंटर बनाया जाएगा डीएसए मैदान

डीएसए मैदान को राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं और प्रशिक्षण के लिए मॉडल स्पोर्ट्स सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। फ्लैट्स मैदान में हॉकी टर्फ और बॉक्सिंग रिंग बनाई जाएंगी। फ्लैट्स मैदान का उपयोग केवल खेल और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए किया जाएगा, अन्य व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक रहेगी।  

नैनीताल बस अड्डा परिसर का पुनर्विकास किया जाएगा

 नैनीताल में वैकल्पिक पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। नैनीताल बस अड्डा परिसर का पुनर्विकास लाइटवेट स्ट्रक्चर के माध्यम से किया जाएगा ताकि सार्वजनिक परिवहन सुविधा बढ़े और ट्रैफिक जाम कम हो। मुख्य स्थलों का रोड सेफ्टी सर्वेक्षण कर वॉटर लेक्स कम किए जाएंगे। स्थानीय वेंडरों के लिए वेंडिंग जोन का निर्माण किया जाएगा। नैनी झील की डिसिल्टिंग की जाएगी और रेलिंग बदली जाएगी।

पदक विजेता खिलाडि़यों को किया सम्‍मानित

Advertisment

 मुख्यमंत्री ने डीएसए मैदान में बास्केटबॉल कोर्ट का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों को खेल किट वितरित किए। जिले के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर मुख्‍यमंत्री ने उन्हें सम्मानित किया। सम्मान समारोह में धामी ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता खिलाड़ियों, लतिका भंडारी, भूमिका जंतवाल, नितेश बिष्ट, निर्मल बिष्ट एवं अन्य खिलाड़ियों को सम्मानित किया। 

Advertisment
Advertisment