Advertisment

Haridwar Stampede: CM Dhami ने एम्स ऋषिकेश में मनसा देवी मंदिर हादसे में घायलों से की मुलाकात

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश AIIMS पहुंचकर मनसा देवी मंदिर हादसे में घायल लोगों और उनके परिजनों से मुलाकात की। सरकार घायलों की हर संभव सहायता कर रही है।

author-image
Dhiraj Dhillon
CM Dhami in AIIMS Rishikesh

एम्स, ऋषिकेष में घायलों का हाल जानते सीएम पुष्कर सिंह धामी। Photograph: (IANS)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुई भगदड़ की घटना में घायल हुए श्रद्धालुओं का हालचाल जानने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ऋषिकेश पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने संबंधित डॉक्टरों और अधिकारियों को घायलों के इलाज में किसी प्रकार की कोताही न बरतने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने परिजनों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

बोले- पीड़ितों के साथ है उत्तराखंड सरकार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार पीड़ितों के साथ है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त सहायता भी प्रदान की जाएगी। प्रशासन को स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने और राहत कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री की ओर से मृतका आश्रितों को दो- दो लाख और घायलों को 50- 50 हजार रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है। इस दुखद घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी संवेदना जताई है।

चार घायलों की हालत गंभीर

ऋषिकेशAIIMS की निदेशक डॉ. मीनू सिंह ने बताया- यह घटना सुबह करीब 9 बजे हुई और मरीजों को अस्पताल में 11 बजे से लाना शुरू किया गया। अब तक कुल 15 मरीजों को यहां लाया गया है, जिनमें से 4-5 को मामूली चोटें होने के कारण वापस भेज दिया गया है। 10 मरीजों को भर्ती किया गया है, जिनमें दो बच्चे शामिल हैं। चार मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

 Haridwar news | CM Pushkar Singh Dhami | Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami

Haridwar news stampede CM Pushkar Singh Dhami Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami
Advertisment
Advertisment