Advertisment

Kedarnath News: यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, दो पालकी मजदूरों की मौत, तीन घायल

उत्तराखंड के केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर जंगलचट्टी के पास भूस्खलन से दो पालकी मजदूरों की मौत हो गई और तीन घायल हुए हैं। राज्य के कई हिस्सों में 23 जून तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

author-image
Dhiraj Dhillon
Kedarnath landslide 18 june 2025

Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

उत्तराखंड, वाईबीएन डेस्क। केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। जंगलचट्टी के पास अचानक पहाड़ी से भारी मलबा गिरने के कारण वहां मौजूद कई लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे में दो पालकी मजदूर – नितिन और चंद्रशेखर – की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

Advertisment

मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने जानकारी दी है कि भारी बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में 23 जून तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन द्वारा यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहरने की अपील की गई है और यात्रा मार्गों की निगरानी बढ़ा दी गई है।

पांच पालकी मजदूर आए चपेट में

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार को जंगलचट्टी के पास भूस्खलन से बड़ा हादसा हो गया। अचानक पहाड़ी से भारी मलबा गिरने के कारण पांच पालकी मजदूर इसकी चपेट में आकर गहरी खाई में जा गिरे। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों मृतक जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के निवासी थे और डंडी-कंडी सेवा में कार्यरत थे।

एडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह हादसा पहाड़ी से मलबा गिरने यानी भूस्खलन के कारण हुआ। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। घायलों को खाई से निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।

मृतकों की हुई पहचान

Uttarakhand:लैंडस्लाइड की चपेट में आकर 18 वर्षीय नितिन कुमार पुत्र रावेल सिंह और चंद्रशेखर के रूप में हुई है। दोनों जम्मू- कश्मीर के डोडा जिले के रहने वाले थे। घायलों में डोडा निवासी संदीप कुमार पुत्र दया कृष्णा और नितिन मन्हास पुत्र मनजीत के अलावा गुजरात के भावनगर निवासी आकाश चितरीय पुत्र दामोदर दास शामिल हैं।

मौसम विभाग का अलर्ट

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से प्री-मानसून की बारिश जारी है। मौसम विभाग ने पहले ही 19 जून को कई जिलों में तेज गर्जना और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई थी। पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है, वहीं अन्य पहाड़ी इलाकों में भी तेज बारिश और हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 23 जून तक राज्य में इसी तरह का मौसम बना रहेगा। ऐसे में प्रशासन ने तीर्थ यात्रियों और स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
 Uttrakhand Landslide | kedarnath news | kedarnath | kedarnath yatra | kedarnath yatra 2025 
Uttrakhand Landslide kedarnath news kedarnath kedarnath yatra kedarnath yatra 2025
Advertisment
Advertisment