Advertisment

Jim Corbett में दिखा अब तक का सबसे विशाल बाघ, वजन और लंबाई जान हो जाएंगे हैरान

जिम कॉर्बेट के फोटो जोन में अब तक का सबसे विशाल बाघ दिखने का दावा किया गया है। इस असाधारण और विशालकाय बाघ को स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने 'हरक्यूलिस' नाम दिया है।

author-image
Jyoti Yadav
जिम कॉर्बेट में दिखा अब तक का सबसे विशाल बाघ, वजन और लंबाई जान हो जाएंगे हैरान
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

उत्तराखंड, वाईबीएन डेस्क |  उत्तराखंड के फेमस रामनगर स्थित जिम कॉर्बेट का फाटो जोन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल जिम कॉर्बेट के फोटो जोन में अब तक का सबसे विशाल बाघ दिखने का दावा किया गया है। इस असाधारण और विशालकाय बाघ को स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने 'हरक्यूलिस' नाम दिया है। जानकारी के मुताबिक इस  बाघ का वजन करीब 300 किलोग्राम और 300 किलोग्राम और लंबाई लगभग 7 फीट के आसपास है। ये बाघ एशिया का सबसे बड़ा बाघ भी बन सकता है।

Advertisment

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 

यह बाघ पहली बार फाटो जोन में पर्यटकोंकी नजरों में आया, और इसके बाद इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। देशभर से वन्यजीव प्रेमी और पर्यटक अब इस बाघ की एक झलक पाने के लिए फाटो जोन का रुख कर रहे हैं। तस्वीरें सामने आने के बाद इस वाघ की लोकप्रियता और बढ़ गई है। 

असाधारण रूप से बड़ा है बाघ

Advertisment

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश आर्या ने मीडिया को बताया कि यह बाघ असाधारण रूप से बड़ा है। उन्होंने बताया कि "अपने पूरे करियर में मैंने इतना विशायलकाय बाघ कभी नहीं देखा। यह समृद्ध जैव विविधता और प्रबंधन की सफलता का परिचायक है। बता दें, फोटो सफारी जोन हाल के दिनों में पर्यावरणीय पर्यटक का एक नया केंद्र बनकर उभरा है। यहां की शांती, प्राकृतिक छटा और घने जंगल पर्यटकों को आकर्षित करती है। 

Uttrakhand | uttrapradesh news

Uttrakhand uttrapradesh news
Advertisment
Advertisment