Advertisment

विकसित कृषि अभियान: Pauri Garhwal में किसानों से संवाद करेगी केंद्र सरकार की टीम

विकसित कृषि संकल्प अभियान खरीफ 2025 के तहत भारत सरकार की टीम 10-11 जून को पौड़ी जनपद में किसानों से संवाद करेगी। इसका उद्देश्य वैज्ञानिक कृषि तकनीकों, योजनाओं और नवाचारों से किसानों को जोड़कर उनकी आय बढ़ाना है।

author-image
Pratiksha Parashar
shivraj singh chauhan
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

देहरादून, उत्तराखंड, वाईबीएन डेस्कभारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के तत्वावधान में खरीफ-2025 के अंतर्गत विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत उत्तराखंड राज्य में किसानों को आधुनिक, वैज्ञानिक और जलवायु अनुकूल कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और खेती को नवाचार से जोड़ना है।

खंड स्तर पर कार्यक्रम, विशेषज्ञ करेंगे मार्गदर्शन

पौड़ी गढ़वाल जनपद में इस अभियान के तहत 10 जून 2025 को बीरोंखाल ब्लॉक और 11 जून 2025 को देवराड़ी देवी पौखड़ा में खंड स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी- अनूप सिंह बिष्ट (उप सचिव, विस्तार), एस. भानमती (उप निदेशक) और जिस्नु के. जे. (क्षेत्रीय गृह अर्थशास्त्री) किसानों को कृषि संबंधित योजनाओं, नई कृषि तकनीकों, बीजों की उन्नत किस्मों, जैविक खेती, जल प्रबंधन और बाजार से जुड़ाव जैसे विषयों पर जानकारी देंगे। साथ ही किसानों की समस्याओं का मौके पर समाधान भी किया जाएगा।

सभी विभागों को गाइडलाइन जारी

जिलाधिकारी और सीडीओ के निर्देशन में विभाग सक्रिय
जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी गढ़वाल के निर्देशन में सभी संबंधित विभागों- कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता आदि को इस अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अभियान के दौरान अधिकारियों द्वारा अभियान की प्रगति की समीक्षा भी की जाएगी।

अमृत काल का विजन साकार

प्रधानमंत्री के "अमृत काल" विजन की ओर एक कदम
"समृद्ध किसान, सशक्त भारत" के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए यह अभियान प्रधानमंत्री के अमृत काल विजन को साकार करने की दिशा में एक अहम पहल मानी जा रही है। किसानों की उत्पादकता और आय बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

शिवराज सिंह चौहान की पहल पर शुरू हुआ अभियान

Advertisment

यह अभियान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर 29 मई से 12 जून 2025 तक पूरे भारत में चलाया जा रहा है। श्री चौहान के अनुसार, अभियान के तहत देशभर में 16,000 कृषि वैज्ञानिकों की टीम किसानों से सीधा संवाद कर रही है। इसका उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक तकनीकों, नवाचारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देना है ताकि वे कृषि को एक उन्नत और लाभकारी व्यवसाय बना सकें।

कृषि को नई दिशा दे रहा है विकसित कृषि संकल्प अभियान

यह अभियान न केवल किसानों को जागरूक करने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है, बल्कि यह कृषि को आधुनिकता, नवाचार और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का भी कार्य कर रहा है। भविष्य की टिकाऊ और समृद्ध खेती की नींव इसी तरह के प्रयासों से रखी जा रही है।  uttarakhand news | Shivraj Singh Chouhan | farmer 

farmer Shivraj Singh Chouhan uttarakhand news
Advertisment
Advertisment