Advertisment

Nagpur Violence: "कब्र से भी खोदकर निकालेंगे", नागपुर हिंसा को लेकर सीएम देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान

महाराष्ट्र विधानसभा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि जिसने भी पुलिस पर हमला किया है, उन्हें कब्र से भी खोदकर निकालेंगे।

author-image
Pratiksha Parashar
devendra fadanvees
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुंबई, वाईबीएन नेटवर्क।

नागपुर में हुई हिंसा की आंच से महाराष्ट्र की सियासत गरमाई हुई है। महाराष्ट्र विधानसभा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि जिसने भी पुलिस पर हमला किया है, उन्हें कब्र से भी खोदकर निकालेंगे। सीएम ने कहा कि किसी को भी नहीं बक्शा जाएगा।

33 पुलिसकर्मी घायल, कई लोग गिरफ्तार

सोमवार शाम नागपुर में हुई हिंसा में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। हिंसा में तीन उपायुक्त (डीसीपी) समेत 33 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जबकि पांच आम लोग भी घायल हुए हैं। इस मामले में पुलिस ने पांच केस दर्ज किए हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 50 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। हिंसा शांत हो चुकी है, लेकिन स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

यह भी पढ़ें:Nagpur Violence: औरंगजेब और अफवाह से फैली हिंसा, ATS व NIA ने शुरू की जांच...जानिए अब तक के ताजा अपडेट्स

कब्र में से भी खोदकर निकालेंगे- सीएम देवेंद्र फडणवीस

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में नागपुर हिंसा को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि घटना की जांच की जा रही है। सीएम ने कहा कि  नागपुर के मामले में जिसने भी पुलिस पर हमला किया है, उन्हें हम कब्र में से भी खोदकर निकालेंगे, छोड़ेंगे नहीं। बाकी सब कुछ क्षम्य है, पुलिस पर हमला क्षम्य नहीं है। कठोरतम कार्रवाई होगी और तय समय में होगी। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "नागपुर फिलहाल शांत है। नागपुर शांति के लिए ही जाना जाता है। 1992 के बाद नागपुर में कभी दंगा नहीं हुआ था। यह घटना इस समाज या उस समाज की नहीं, बल्कि कुछ लोगों द्वारा इरादतन किया गया कृत्य था। जो लोग सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ते हैं और अफवाहें फैलाते हैं, उन पर भी कठोरतम कार्रवाई होगी।''

हिंसा का मास्टरमाइंड

Advertisment

आपको बता दें कि नागपुर भड़की हिंसा के दौरान डीसीपी निकेतन कदम पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया था, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, उपद्रवी लोगों ने चेहरे पर मास्क लगाये थे और हाथों में रॉड लिए हुए थे। नागपुर के अलग-अलग इलाकों में हिंसा भड़की थी। पुलिस लगातार इस मामले की जांच में जुटी हुई है और तह तक जाने की कोशिश कर रही थी। पुलिस ने दावा किया है कि नागपुर में हिंसा को भड़काने वाला मास्टरमाइंड फहीम खान है। एफआईआर के मुताबिक, उसने भीड़ इकट्ठा कर पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन किया और लोगों को भड़काया। आरोप है कि उसने पथराव की साजिश रची, जिसके लिए पहले से पत्थर जमा किए गए थे।

यह भी पढ़ें: Nagpur Violence: नागपुर हिंसा का मास्टरमाइंड फहीम खान गिरफ्तार, लोगों को भड़काने का आरोप

Advertisment
Advertisment