Advertisment

'कांग्रेस को सिर्फ Rahul दिखते हैं', शमा मोहम्मद के Rohit Sharma पर टिप्पणी करने से टूट पड़े उनके प्रशंसक

कांग्रेस की प्रवक्ता शमा मोहम्मद की भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा पर की गई टिप्पणी सोशल मीडिया पर लोगों को पसंद नहीं आई और इसे रोहित शर्मा का मजाक उड़ाने वाला बयान माना गया। हर तरफ से इसकी कड़ी निंदा हुई।

author-image
Mukesh Pandit
rohit

Photograph: (file)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

कांग्रेस की प्रवक्ता शमा मोहम्मद की भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा पर की गई टिप्पणी सोशल मीडिया पर लोगों को पसंद नहीं आई और इसे रोहित शर्मा का मजाक उड़ाने वाला बयान माना गया। हर तरफ से इसकी कड़ी निंदा हुई। जैसे-जैसे विवाद बढ़ा, भारतीय जनता पार्टी भाजपा)ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी और कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लिया। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस को फटकार लगाते हुए राहुल गांधी पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा- "कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए! अब वे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के पीछे पड़ गए हैं! क्या वे अब राहुल गांधी को क्रिकेट खिलाना चाहते हैं, जब वे राजनीति में असफल हो चुके हैं?" बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद द्वारा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पर की गई टिप्पणी को अनुचित बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कमेंट्स बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं हैं। 

क्रिकेट प्रशंसक का अपमान

भंडारी ने यह भी कहा कि यह हर भारतीय क्रिकेट प्रशंसक का अपमान है, जो अपनी टीम के साथ हर हाल में खड़ा रहता है।तेज होती आलोचना के बाद शामा मोहम्मद ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट हटा दिए, लेकिन कांग्रेस इस विवाद में अलग-थलग पड़ती दिख रही है। कांग्रेस की सहयोगी पार्टी शिवसेना (यूबीटी) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने रोहित शर्मा का समर्थन किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा-

रोहित का क्रिकेट में बड़ा योगदान

"मैं क्रिकेट की बड़ी फैन नहीं हूं, लेकिन इतना जरूर कह सकती हूं कि रोहित शर्मा, चाहे वजन कम हो या ज्यादा, उन्होंने भारतीय टीम को ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उनकी मेहनत और समर्पण ही मायने रखते हैं। जीतकर आओ, चैंपियन!" इस मामले पर दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "कांग्रेस प्रवक्ता का यह बहुत शर्मसार बयान है, उन्होंने हमारी टीम के कप्तान रोहित शर्मा के खिलाफ अपशब्द बोले हैं। हमारी टीम देश और दुनिया के सबसे अच्छी टीमों में एक है। इससे कांग्रेस की गंदी सोच पता चलती है। 

Advertisment

कांग्रेस को राहुल गांधी के अलावा कुछ और नहीं दिखता

कांग्रेस को राहुल गांधी के अलावा कुछ और नहीं दिखता है। उनको लगता है कि राहुल गांधी को भारतीय टीम का कप्तान होना चाहिए। उनको लगता है कि राहुल गांधी ही देश के प्रधानमंत्री होने चाहिए। उन्हें राहुल गांधी के अलावा कुछ और नहीं दिखता है। मैं कांग्रेस प्रवक्ता के इस बयान की कड़ी शब्दों में निंदा करता हूं।" दिल्ली विधानसभा के सदस्य और भाजपा नेता तरविंदर सिंह मारवाह ने आईएएनएस से कहा, "पहले तो किसी के वजन के बारे मैं ऐसी बात बोलना गलत बात हैं और रोहित शर्मा ने देश का नाम रोशन किया हैं तो उस खिलाड़ी के बारे मैं ऐसी बात करना शर्मनाक बात हैं उनको अपने शब्द वापस लेनी चाहिए।" गौरतलब है कि रोहित शर्मा 2023 से भारतीय टीम के कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने टी20 विश्व कप और दो एशिया कप जीते हैं। आईपीएल में भी वह मुंबई इंडियंस को पांच बार चैंपियन बना चुके हैं।

 बीसीसीआई सचिव ने कहा- ऐसा कमेंट पूरी तरह से अस्वीकार्य

दरअसल, रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप ए मुकाबले के दौरान, शमा मोहम्मद ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर रोहित शर्मा को "मोटा खिलाड़ी" और "अप्रभावी कप्तान" कहा। उन्होंने लिखा, "रोहित शर्मा एक खिलाड़ी के लिए बहुत मोटे हैं! वजन कम करने की जरूरत है! और निश्चित रूप से, वह भारत के सबसे अप्रभावी कप्तान हैं।"इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बीसीसीआई सचिव ने आईएएनएस को बताया, "जब टीम इंडिया आईसीसी टूर्नामेंट खेल रही है, तब किसी नेता द्वारा इस तरह की टिप्पणी करना हैरान करने वाला है। उन्होंने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारे कप्तान के लिए ऐसी टिप्पणी पूरी तरह से अस्वीकार्य है। टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है और इस समय इस तरह की बातें चौंकाने वाली हैं। हम इस मामले को देखेंगे।"

Advertisment
Advertisment