नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क |
भारत दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित देशों की सूची में 5वें स्थान पर पहुँच गया है | प्रदूषण दिन व दिन एक बड़ती समस्या बनती जा रही है | पाकिस्तान, बांग्लादेश, कांगो और चाड के बाद भारत 5वां सबसे प्रदूषित देश है |
ये भी पढ़े: Weather Update : दिल्ली में दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान, जाने कैसा रहेगा आज का मौसम
पीएम 2.5 के आधार पर
प्रदूषित देशों की सूची को पीएम 2.5 के आधार पर बनाया गया है | एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया मे अभी कुल 7 देश ही हैं जो विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा बताई गई न्यूनतम पीएम 2.5 वैल्यू से कम है | इनमें ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, आइसलैंड, ग्रेनेडा, आस्टोनिया, बाहामास और बारबाडोस शामिल हैं | यह एक चिंता का विषय है की दुनिया में लगभग 200 से ज्यादा देश हैं और उनमे केबल 7 देश ही हैं जहां पीएम वैल्यू 2.5 से कम हैं |
ये भी पढ़े: Good Morning Ghaziabad: गाजियाबादियों के लिए आज खास
इकोसिस्टम में बदलाव
वैज्ञानिकों का कहना है की बढ़ते प्रदूषण से अंटार्कटिका, ग्रीनलैंड और आर्कटिक सर्कल में बर्फ पिघल रही है, जिससे महासागर में पानी का स्थर लगातार बढ़ता जा रहा है | ग्लेशियर का पानी महासागर में मिलने से खारे पानी में लगातार कमी आ रही है जिससे इकोसिस्टम में लगातार बदलाव आ रहा है |
ये भी पढ़े: Respiratory Distress: हवा में जहर, अब कहां जाके सांस ली जाए?
दिल्ली ऐनसीआर में सबसे ज्यादा प्रदूषण
भारत में प्रदूषण का स्थर बहुत खराब होता जा रहा है | दुनिया के 145 सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में 125 भारत के हैं | जिसमे भारत की राजधानी और दिल्ली ऐनसीआर के शहर टॉप 10 में शामिल हैं | बढ़ते प्रदूषण से लोगों को सांस लेने में दिक्कत आ रही है, लोगों को घर से बाहर मास्क पहन कर निकलना पढ़ रहा है | एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में साल 2024 में साल के एक भी दिन एक्यूआई की वैल्यू 100 से नीचे नहीं गई है | एक्यूआई वैल्यू 50 से कम को सांस लेने लायक माना जाता है |
ये भी पढ़े: HMPV Virus: पॉजिटिव महिला की मौत, बलरामपुरअस्पताल में चल रहा था इलाज
पर्यावरण का खयाल कैसे रखें
प्रदूषण को कम करने की जिम्मेदारी सिर्फ सरकार की ही नहीं बल्कि देश के लोगों की भी है | हम प्रदूषण के मामले में हर बार सरकार पर उंगली नहीं उठा सकते है, जनता को भी यह समझना पड़ेगा की ये उनकी भी जिम्मेदारी है | अगर आप दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू जेसे बड़े शहरों में अपने काम पर जा रहे हैं तो ज्यादा से ज्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें | जहां हो सके वहाँ पर पर्यावरण का खयाल रखें |