/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/13/orCuufX5SlcoqnObVKxO.jpg)
होली के दिन चांद भी लाल रंग में रंगा हुआ नजर आएगा। दरअसल, इस दिन एक दुर्लभ खगोलीय घटना घटेगी, जिससे चंद्रमा लाल नजर आएगा। 14 मार्च के दिन होली के मौके पर चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। भारतीय समय के अनुसार चंद्रग्रहण 14 मार्च की सुबह 09.29 बजे से दोपहर 03.29 बजे तक रहेगा। इस दौरान ब्लड मून दिखाई देगा, जिससे चंद्रमा पूरे 65 मिनट तक सुर्ख लाल रंग का दिखाई देगा।
ये भी पढ़ें: Police Action Holi: हुड़दंगियो सावधान, 1642 ने हवालात में बिताई होली से पहली रात
होली पर चंद्रग्रहण
होली का त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस बार 14 मार्च को होली का उत्सव मनाया जाएगा। इसी दिन चंद्र ग्रहण भी पड़ रहा है। चंद्र ग्रहण के असर से चंद्रमा गहरे लाल रंग का नजर आएगा। दुर्लभ खगोलीय संयोग की वजह से ब्लड मून दिखाई देगा
भारत में नहीं दिखेगा ब्लड मून
नासा की वेबसाइट के मुताबिक, 14 मार्च को ब्लड मून की घटना पश्चिमी गोलार्ध में दिखाई देगी। अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका जैसे देशों में ब्लड मून का असर दिखाई देगा, वहीं भारत में ब्लड मून नहीं दिखाई देगा। ये ब्लड मून करीब 1 घंटे 5 मिनट यानी कुल 65 मिनट तक दिखाई देगा। अमेरिका के समय के हिसाब से चंद्र ग्रहण 13 मार्च को लगभग 11:57 बजे EDT पर शुरू होगा।
ये भी पढ़ें: Holi Health Advisory: स्वास्थ्य विभाग की नसीहत, होली पर रखें ध्यान, ताकि रंग में न पड़े भंग
ब्लड मून क्या है?
जब चंद्रमा और सूर्य के बीच में पृथ्वी आती है, तब पृथ्वी की छाया चांद के ऊपर पड़ती है और हमें चांद नजर नहीं आता है, इसे ही चंद्र ग्रहण कहा जाता है। सूर्योदय या सूर्यास्त के समय सूर्य की किरणें चंद्रमा पर पड़ती हैं, जिसकी वजह से चंद्रमा लाल दिखाई देता है। इस स्थिति को ही ब्लड मून कहा जाता है। सुबह 11.29 से लेकर दोपहर 01.01 बजे तक ब्लड मून का नजारा दिखाई देगा। आपको बता दें कि भारत में इस बार ब्लड मून का नजारा नहीं दिखाई देगा।
ये भी पढ़ें: Holi 2025 : चांदी की पिचकारी से अपनों को रंगने की तैयारी, ढाई हज़ार से डेढ़ लाख रुपए तक की मौजूद
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)