Advertisment

India Pakistan Border Clash: भारत की अग्रिम चौकियों पर पाकिस्तान ने फिर की हिमाकत, मिला मुंहतोड़ जवाब

भारतीय सेना ने भी इसका कड़ा जवाब दिया और मनकोट सेक्टर में दोनों पक्षों के बीच छोटे हथियारों से गोलीबारी करीब 15 मिनट तक जारी रही। किसी केहताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है।

author-image
Mukesh Pandit
Border Army
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। ‘ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पहली बार संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार रात को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारत की अग्रिम चौकियों पर भारी गोलीबारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। संघर्ष विराम उल्लंघन के मद्देनजर सीमा पर सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। भारत ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

भारतीय सेना का कड़ा जवाब

भारतीय सेना ने भी इसका कड़ा जवाब दिया और मनकोट सेक्टर में दोनों पक्षों के बीच छोटे हथियारों से गोलीबारी करीब 15 मिनट तक जारी रही। किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है। यह उल्लंघन जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को रद्द करने और इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों- लद्दाख और जम्मू-कश्मीर- में विभाजित करने के छह साल पूरे होने पर हुआ है।

पहले भी दोनों सेनाओंमें हो चुकी झड़प

सीमा पार से अग्रिम चौकियों पर शाम 7.40 बजे गोलीबारी शुरू हुई और भारतीय सैनिकों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला लेने के लिए भारत द्वारा सीमा पार आतंकवादी ढांचों पर मिसाइल हमले किए जाने के बाद सात से 10 मई के बीच भारत और पाकिस्तान सेनाओं के बीच भीषण झड़पें हुईं।

हालांकि, दोनों देशों के बीच समझौते के बाद सीमा पर झड़पें रोक दी गईं। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलाबारी, मिसाइल और ड्रोन हमलों में कम से कम 28 लोग मारे गए। इनमें से 13 मौतें अकेले पुंछ जिले में हुईं

Advertisment

India Pakistan Border Clash pakistan India 1971 India Pakistan war
Advertisment
Advertisment