Advertisment

Bengaluru stampede: बढ़ सकती हैं विराट कोहली की मुश्किलें, पुलिस में शिकायत दर्ज

आईपीएल 2025 की विजेता  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के अहम सदस्य विराट और क्रिकेटर विराट कोहली की मुश्किलें बढ़ सकती है। उनके खिलाफ कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है।

author-image
Mukesh Pandit
virat kohli
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बेंगलुरु, वाईबीएन डेस्क। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में पिछले गुरुवार को भगदड़ मामले को लेकर आईपीएल 2025 की विजेता  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के अहम सदस्य विराट और क्रिकेटर विराट कोहली की मुश्किलें बढ़ सकती है। उनके खिलाफ कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एच.एम. वेंकटेश ने दर्ज कराई है। इसे लेकर आशंकाएं व्यक्त की जा रही हैं कि क्या विराट कोहली की गिरफ्तारी होगी।

पुलिस का दावा, मामले की जांच की जा रही है

जवाब में पुलिस ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा है कि शिकायत पर पहले से दर्ज मामले के तहत विचार किया जाएगा और चल रही जांच के दौरान इसकी जांच की जाएगी। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। स्टेडियम के अंदर समारोह चल रहा था लेकिन स्टेडियम के बाहर भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गयी और 33 अन्य घायल हो गए।  Virat | Kohli | 7 dead bengaluru | Bengaluru Police | bengaluru news | bengaluru stampede 

मार्केटिंग हेड की हो चुकी है गिरफ्तारी

इस मामले में बेंगलुरु पुलिस शुक्रवार को ही फ्रेंचाइजी के मार्केटिंग हेड सहित चार अधिकारियों को गिरफ्तार किया। बेंगलुरु पुलिस ने आरसीबी के मार्केटिंग और रेवेन्यू हेड निखिल सोसले को गिरफ्तार किया, जो केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से मुंबई के लिए उड़ान भरने का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने किरण कुमार (वरिष्ठ इवेंट मैनेजर) और सुनील मैथ्यू (उपाध्यक्ष - व्यवसाय मामले) को भी गिरफ्तार किया, जो डीएनए एंटरटेनमेंट नेटवर्क के लिए काम कर रहे थे, जो विजय समारोह की प्रभारी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी है।

7 dead bengaluru bengaluru news bengaluru stampede Bengaluru Police Kohli Virat
Advertisment
Advertisment