/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/31/rjzfcUhDvUN9D4JqrZii.jpg)
Photograph: (File)
Today Weather Report:दिल्ली-एनसीआर में मौसम में फिर बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने मध्यम से घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। कोहरे के बावजूद, तापमान अपेक्षाकृत हल्का रहने की उम्मीद है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 22-26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10-12 डिग्री सेल्सियस ठंड की सीमा से आगे बढ़ रहा है, जो हल्के मौसम की शुरुआत का संकेत है। जबकि सुबह और रातें अभी भी सर्द हैं, दिन के समय गर्मी का रुख दिख रहा है, तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है।
Parliament: संसद भवन में होगी फिल्म “रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम” की स्क्रीनिंग
फरवरी में धूप-छांव बनी रहेगी
फरवरी का पहला सप्ताह धूप छांव के साथ बीतने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में सोमवार को घना कोहरा और आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा हल्की बूंदाबांदी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी में सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 22 और 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आने वाले सप्ताह में मौसम में तेजी के साथ तब्दीली आने की संभावना व्यक्त की जा रही है। मौसम विभाग ने हिमालयी विक्षोभ के असर से पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बर्फबारी के साथ बारिश के संकेत दिए हैं। इन राज्यों में न्यूनतम तापमान माइनस डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है, जिससे कोल्ड डे का प्रभाव है। खासकर, श्रीनगर के घाटी इलाकों में टेंपरेचर कमर तोड़ रहा है, जिसका सीधा असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई दे रहा है।
4-5 फरवरी को आशिंक बादल छाए रहेंगे
दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा-पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ के असर के संकेत हैं। मौसम विभाग ने 4 से 5 फरवरी तक कई राज्यों में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की है। इस दौरान कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ चमक गरज भी होगी। आकाशीय बिजली के कड़कने के भी संकेत हैं। नॉर्थ ईस्ट में भी मौसम की मार है। अरुणाचल प्रदेश, असम समेत कई दक्षिणी राज्यों में चक्रवात का असर है, जिससे तेज हवाएं और बारिश की संभावना है। स्काईमेट के पूर्वानुमान के मुताबिक, पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानी इलाकों तक घना कोहरा छाया रह सकता है, जिससे हवाई और रेल यातायात पर प्रभाव पड़ेगा। साथ ही कई ट्रेनों की लेट लतीफी का दौर जारी रह सकता है।
Mahakumbh 2025: बसंत पंचमी पर व्यवस्था चौकस, सवा घंटे पहले शुरू होगा अखाड़ों का शाही स्नान
दिल्ली में रविवार को था 22 डिसे तक पहुंचा तापमान
राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहे और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री अधिक है। राजधानी में सुबह 8:30 बजे आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता रविवार को भी 'बहुत खराब' श्रेणी में रही और शाम 6 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 327 दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच को 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच को 'मध्यम', 201 से 300 के बीच को 'खराब', 301 से 400 के बीच को 'बेहद खराब' तथा 401 से 500 के बीच को 'गंभीर' माना जाता है।