Weather Updates: दिल्ली-नोएडा में सर्द हवाओं ने कराया ठंड का अहसास, छंटेगा कोहरा
पिछले कई दिनों से दिन में चटक धूप खिलने से तापमान चढ़ा और लोगों को सर्दी में भी गर्मी का सा अहसास होने लगा था। लेकिन मौसम विभाग की मानें तो जनवरी के आखिरी सप्ताह में मौसम के तेवर बदल सकते हैं। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कमी देखी जा रही है।
weather Updates: पिछले कई दिनों से दिन में चटक धूप खिलने से तापमान चढ़ा और लोगों को सर्दी में भी गर्मी का सा अहसास होने लगा था। लेकिन मौसम विभाग की मानें तो जनवरी माह के आखिरी सप्ताह में मौसम के तेवर बदल सकते हैं। चूंकि, सूरज की मौजूदगी से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कमी देखी जा रही है। हालांकि, पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी का असर मैदानी राज्यों पर बना हुआ है, जबकि घाटी में तापमान माइनस में बना हुआ है। रविवार को गणतंत्र दिवस की परेड है। इस दिन सुबह के वक्त ठंड रहेगी। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। धुंध व कोहरा नहीं दिखाई देगा।
ठंड बढ़ाएंगी बर्फीली हवाएं
दिल्ली-एनसीआर में हवाएं तेज चलेंगी। इनकी गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। इससे गणतंत्र दिवस की परेड में दर्शकों को सुबह की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए गरम कपड़े पहनकर ही परेड देखने जाएं। हालांकि कोहरा नहीं होने पर परेड और झांकियों का दृश्य साफ नजर आएगा। बीते शुक्रवार को तेज हवाओं की वजह से तापमान में थोड़ी गिरावट आई थी। न्यूनतम तापमान गिरकर 10 डिग्री से कम रहा। धूप और हवाओं का मिलाजुला रूप देखने को मिला। अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.4 डिग्री रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.3 डिग्री रहा।
Advertisment
Photograph: (google)
दिल्ली में कल का मौसम कैसा रहेगा?
दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है, जो सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। आईएमडी के अनुसार, अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इसी तरह नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत पूरे एनसीआर में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश का अंदेशा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शुक्रवार को सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 206 रहा, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।
उधर,, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा-पंजाब दिसंबर से लेकर पूरे जनवरी माह तक कड़ाके की ठंड झेल रहे हैं। समूचा उत्तरी हिस्सा शीतलहर, कोहरे की चपेट में है। कई स्थानों पर गलन के साथ पाला भी गिर रहा है। अब भी कई राज्यों में कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी हुई है। आईएमडी ने आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादलों के छाए रहने के साथ बूंदाबांदी और तेज हवाओं के चलने का अंदेशा जताया है। 25 जनवरी शनिवार को कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। बारिश के साथ ही ओलावृष्टि और बिजली कड़कने का अंदेशा है। इसके अलावा घना कोहरा छाए रहने से रेल, हवाई और सड़क परिवहन का शेड्यूल चरमराया हुआ है। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी शून्य होने से ट्रेनों के विलंब होने की खबरें हैं।
यूपी में कई दिनों से मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के असर बारिश दर्ज की गई। तेज हवाओं के चलने से गलन की स्थिति बनी हुई है। राज्य के कई हिस्सों में कोल्ड डे का एहसास हो रहा है। पश्चिमी यूपी के मेरठ, सहारनपुर, शामली, हाथरस, अलीगढ़ और नोएडा गाजियाबाद में बारिश का अंदेशा है। वहीं, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, देवरिया, गोरखपुर, जौनपुर, वाराणसी, झांसी समेत कई जिलों में बादलों के छाए रहने और बूंदाबांदी का अंदेशा है। इसके अलावा सुबह-शाम भीषण कोहरे का अलर्ट है।
बिहार में भी मौसम की मार है। लगातार मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कड़ाके की सर्दी के साथ पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश का अंदेशा बना हुआ है। 25 जनवरी को भी मौसम खराब हो सकता है। राज्य के उत्तरी हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि दिन के तापमान में करीब 2 डिग्री तापमान गिर सकता है। पटना, खगरिया, वैशाली, मधुबनी, गया, सहरसा, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर समेत कई जिलों में बदलते मौसम का असर देखा जाएगा।
हिमाचल प्रदेश में कैसा है मौसम
हिमाचल प्रदेश में मौसम शुष्क है तथा राज्य के ऊना और बर्थिन के निचले इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है और बिलासपुर में घने कोहरे के कारण दृश्यता घटकर 50 मीटर रह गई। स्थानीय मौसम कार्यालय ने अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और हिमपात का पूर्वानुमान व्यक्त किया है तथा ऊना और हमीरपुर जिलों में शीतलहर संबंधी ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। 24 जनवरी को सुबह के समय बिलासपुर और मंडी जिलों में घना कोहरा छाए रहने का भी अनुमान जताया है। जनजातीय लाहौल और स्पीति का ताबो रात में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। राज्य में एक से 23 जनवरी तक 57.3 मिमी सामान्य वर्षा के मुकाबले 14.7 मिमी औसत वर्षा हुई, जो 74 प्रतिशत कम है।
Advertisment
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!
विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें