/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/11/PdhyZYtnSX6TQ7hEnlNx.jpg)
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार का दिन इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा और अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, यह सामान्य से 6.3 डिग्री अधिक रहा तथा सोमवार और रविवार के अधिकतम तापमान 28 डिग्री और 27.4 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा है।न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम है। पूरे दिन आर्द्रता का स्तर 42 से 97 प्रतिशत के बीच रहा।
President बोलीं-स्वास्थ्य सेवा, यूनानी पद्धति में दवाओं के उत्पादन के मामले में भारत अग्रणी
बुधवार को तेज हवाएं चलने का अनुमान
आईएमडी ने पूर्वानुमान जताया कि बुधवार को दिन में तेज हवाएं चल सकती हैं और हल्का कोहरा छाया रह सकता है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 11 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सर्दियां धीरे-धीरे बसंत में बदलने लगी हैं। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि फरवरी के अंत तक दिल्ली का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पिछले साल फरवरी में सबसे अधिक तापमान 19 फरवरी को 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
Supreme Court ने कहा, गंभीर धाराओं में दोषी नेताओं को सदन में बैठने का अधिकार क्यों?
18 वर्ष बाद फरवरी में इनती गर्मी
पिछले वर्षों में, दिल्ली में फरवरी में अधिकतम तापमान 2023 (21 फरवरी) में 33.6 डिग्री सेल्सियस, 2022 (19 फरवरी) में 28.4 डिग्री सेल्सियस और 2021 (26 फरवरी) में 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आईएमडी के रिकॉर्ड के अनुसार, दिल्ली में फरवरी माह का अब तक का सर्वाधिक तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस 26 फरवरी 2006 को दर्ज किया गया था।
Ranveer Allahbadia Controversy: रणवीर इलाहाबादिया के घर पहुंची मुंबई पुलिस
वायु गुणवत्ता बिगड़ी
इस बीच, दिल्ली की वायु गुणवत्ता बिगड़कर ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गई तथा खराब बनी हुई है। शहर का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 293 रहा। रविवार को एक्यूआई 227 दर्ज किया गया, जो शनिवार को इसी समय दर्ज किए गए 152 से काफी अधिक है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बेहद खराब’ तथा 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।