/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/12/P0NDoi3LuKY3DYvNyvmy.jpg)
Photograph: (Google)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। उत्तर भारत और दिल्ली-एनसीआर में मौसम शुष्क रहेगी और तेज धूप की वजह से गर्मी और उमस का अहसास होगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD)के अनुसार, मानसून की सक्रिता अब कमजोर पड़ चुकी हैं, और आसमान आमतौर पर साफ ही रहेगा। उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में मौसम शुष्क ही रहेगा, हालांकि कुछ पहाड़ी इलाकों में हल्की ठंडक महसूस हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र पूर्व की ओर खिसक चुका है, जिससे उत्तर में कोई वर्षा प्रभाव नहीं पड़ेगा।
दिल्ली-एनसीआर का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में संडे को मौसम साफ धूप वाला रहेगा। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, हालांकि दोपहर के समय हल्के बादल छा सकते हैं। बारिश की फिलहाल कोई संभावना नहीं है, जिससे पिछले दिनों की तुलना में मौसम अधिक शुष्क महसूस होगा। उमस का स्तर 60-70% तक रह सकता है, जो गर्मी को और असहज बना देगा। नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे आसपास के क्षेत्रों में भी कमोबेश यही स्थिति होगी।
उत्तर भारत के प्रमुख क्षेत्रों का मौसम
उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में मौसम शुष्क ही रहेगा, हालांकि कुछ पहाड़ी इलाकों में हल्की ठंडक महसूस हो सकती है। IMD की रिपोर्ट के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र पूर्व की ओर खिसक चुका है, जिससे उत्तर में कोई वर्षा प्रभाव नहीं पड़ेगा। इन राज्यों में साफ आसमान और गर्मी छाई रहेगी। अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 24-26 डिग्री। अमृतसर, चंडीगढ़ और लुधियाना जैसे शहरों में धूप रहेगी।
पश्चिम यूपी में तापमान में वृद्धि
पश्चिमी उत्तर प्रदेश (मेरठ, आगरा) में शुष्क मौसम, तापमान 34-36 डिग्री। पूर्वी हिस्सों (लखनऊ, वाराणसी) में भी बारिश की कोई संभावना नहीं, लेकिन हल्की नमी बनी रहेगी। गंगा का जलस्तर स्थिर है। पहाड़ी राज्यों में मौसम सुहावना रहेगा। देहरादून में 28-32 डिग्री, ऊंचाई वाले इलाकों (शिमला, नैनीताल) में 20-28 डिग्री। साफ आसमान के साथ हल्की ठंडी हवाएं चलेंगी। भूस्खलन का खतरा न के बराबर। पर्यटकों के लिए आदर्श दिन।
जयपुर और जोधपुर जैसे इलाकों में गर्मी चरम पर, तापमान 36-38 डिग्री। शुष्क हवाएं चलेंगी, बारिश शून्य। रेगिस्तानी क्षेत्रों में रेत की धूल उड़ सकती है। श्रीनगर में साफ मौसम, तापमान 22-30 डिग्री। कश्मीर घाटी में हल्की ठंडक शुरू हो चुकी है, लेकिन कोई वर्षा नहीं। delhi weather news | delhi ncr weather forecast | Delhi NCR weather alert | india weather news | met office weather