Advertisment

Weather Updates: पहाड़ों पर भारी बारिश से भूस्खलन का खतरा, दिल्ली-एनसीआर में बारिश का सिलसिला जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD)के अनुसार, मानसून की सक्रियता से उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में बारिश का दौर जारी रहेगा।  हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। 

author-image
Mukesh Pandit
rain

Photograph: (google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क।उत्तर भारत में मानसून की सक्रियता बनी रहने से आने वाले 48 घंटे में भारी बारिश का सिलसिला बना रहेगा। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को भी बारिश की चेतावनी दी गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD)के अनुसार, मानसून की सक्रियता से उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में बारिश का दौर जारी रहेगा।  हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। हिमाचल में बादल फटने की आशंका के कारण यात्रियों और स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह मौसम विभाग ने दी है। 9 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश, 6 और 7 सितंबर को पश्चिमी राजस्थान, 4 से 7 सितंबर के दौरान पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान इन इलाकों में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। 

man rides bike

एनसीआर में दिनभर बादलों का साया रहेगा

दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहावना रहने की संभावना है, लेकिन हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। IMD के अनुसार, दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों  नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में बादल छाए रहेंगे, और कुछ स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। सितंबर में बारिश ने पिछले 15 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिससे दिल्ली में जलभराव और यातायात की समस्याएं बढ़ गई हैं।

बारिश से और उफनेगी यमुना

यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान (205.33 मीटर) से ऊपर, लगभग 207.40 मीटर तक पहुंचने की संभावना है, जिसके कारण मयूर विहार, यमुना बाजार, रिंग रोड और दिल्ली सचिवालय जैसे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है।, प्रशासन ने राहत शिविर सक्रिय कर दिए हैं और निचले क्षेत्रों में रहने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव और जाम की स्थिति बनी रह सकती है, जिससे यात्रियों को परेशानी हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश के कारण जलभराव और यातायात जाम की समस्या बढ़ गई है। यमुना के बढ़ते जलस्तर ने बाढ़ का खतरा पैदा कर दिया है, जिसके लिए प्रशासन ने आपात सेवाओं को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। लोगों को निचले इलाकों से दूर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

Heavy rainfall in delhi

7 सितंबर के बाद थोड़ा थमेगा बारिश का दौर

उत्तर भारत के अन्य राज्यों में भी मानसून की सक्रियता के कारण अभी बारिस का सिलसिला बना हुई है। उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में बारिश का दौर 5 सितंबर को भी जारी रहेगा। IMD ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ, बरेली, प्रयागराज, अमेठी जैसे शहरों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है, लेकिन भारी बारिश का दौर 7 सितंबर तक कम होने की उम्मीद है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 

Advertisment

Heavy Rainfall Wednasday

बारिश और भूस्खलन का खतरा

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। हिमाचल में बादल फटने की आशंका के कारण यात्रियों और स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। उत्तराखंड में देहरादून, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और नैनीताल जैसे जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। पंजाब में बाढ़ की स्थिति गंभीर है, जहां नदियां उफान पर हैं और 1400 से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं। राजस्थान में मानसून की वापसी के साथ भारी बारिश की संभावना है, जिससे कुछ जिलों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां मध्यम से भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। उत्तर भारत के अन्य राज्यों में भी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। पंजाब में बाढ़ के कारण स्कूल-कॉलेज 7 सितंबर तक बंद हैं, और 37 लोगों की मौत की खबर है।  : IMD Weather Warning | IMD Weather Updates | imd weather forecast today | india weather forecast 

india weather forecast india weather news imd weather forecast today IMD Weather Warning IMD Weather Updates
Advertisment
Advertisment