Advertisment

Weather Updates: उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में अक्टूबर से दिसंबर तक बरसेंगे बदरा

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की मानें तो चार माह के मानसून मौसम में भरपूर बारिश के बाद, भारत में अक्टूबर में सामान्य से 15 प्रतिशत अधिक बारिश होने की संभावना है। 

author-image
Mukesh Pandit
Bihar Weather Update (1)

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर भारत के अधिकांश भागों में अक्टूबर से दिसंबर के मानसून-पश्चात मौसम के दौरान सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना ने मौसम विज्ञानियों को भी चौंका दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की मानें तो चार माह के मानसून मौसम में भरपूर बारिश के बाद, भारत में अक्टूबर में सामान्य से 15 प्रतिशत अधिक बारिश होने की संभावना है। वर्ष 1971 से 2020 के आंकड़े के आधार पर, अक्टूबर से दिसंबर के मौसम के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में वर्षा का एलपीए लगभग 334.13 मिलीमीटर है। दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में गुरुवार दो अक्टूबर को बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की बरसात होने तक अनुमान है।

अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा

समाचार एजेंसी पीटीआई को आईएमडी महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि अक्टूबर में उत्तरपूर्व और उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। देश के अधिकांश भागों में मानसून के बाद के मौसम (अक्टूबर से दिसंबर) के दौरान सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है। उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर, जहां वर्षा सामान्य से लेकर सामान्य से कम होने की संभावना है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में उत्तरपूर्व मानसून (अक्टूबर से दिसंबर) की वर्षा सामान्य से अधिक होने की संभावना है (दीर्घावधि औसत (एलपीए) के 112 प्रतिशत से अधिक)। दक्षिण प्रायद्वीपीय क्षेत्र में तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के पांच मौसमी उपमंडल शामिल हैं।

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र बनने का असर

आईएमडी महानिदेशक महापात्र ने बताया कि देश में अक्टूबर में वर्षा सामान्य से अधिक (75.4 मिलीमीटर के एलपीए के 115 प्रतिशत से अधिक) होने की संभावना है। उन्होंने इसका श्रेय बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में निम्न-दबाव प्रणालियां बनने के साथ-साथ अंतर-मौसमी परिवर्तनशीलता और अन्य वायुमंडलीय प्रक्रियाओं को दिया। हालांकि, उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ क्षेत्रों के साथ-साथ दक्षिणी प्रायद्वीप और उत्तर पूर्व भारत के कुछ इलाकों में अक्टूबर में वर्षा सामान्य से लेकर सामान्य से कम हो सकती है। weather | Delhi NCR weather alert | delhi weather news | imd weather forecast today | IMD Weather Updates | met office weather 

weather imd weather forecast today met office weather delhi weather news IMD Weather Updates Delhi NCR weather alert
Advertisment
Advertisment