Advertisment

60 की उम्र में शादी कर रहे भाजपा नेता Dilip Ghosh, जानें कौन हैं उनकी दुल्हनिया?

भाजपा नेता दिलीप घोष की शादी सुर्खियों में है। पश्चिम बंगाल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष 60 साल की उम्र में शादी करने जा रहे हैं। उनकी दुल्हनिया कौन हैं, इसे लेकर चर्चाएं हो रही हैं।

author-image
Pratiksha Parashar
एडिट
dilip ghosh wedding

dilip ghosh wedding

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

कोलकाता वाईबीएन नेटवर्क। 

भाजपा नेता दिलीप घोष (Dilip Ghosh) की शादी सुर्खियों में है। पश्चिम बंगाल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष 60 साल की उम्र में शादी करने जा रहे हैं। दिलीप घोष का विवाह समारोह शुक्रवार को कोलकाता के न्यू टाउन स्थित आवास पर हो रहा है। शादी में केवल उनके करीबी दोस्ती और परिवार के लोग ही शामिल होंगे। उनकी दुल्हनिया कौन हैं, इसे लेकर चर्चाएं हो रही हैं। दिलीप घोष की दुल्हन का नाम रिंकू मजूमदार (Rinkoo Majumdar) है।

कौन हैं रिंकू मजूमदार?

भाजपा नेता दिलीप घोष 60 साल के हो चुके हैं और उन्होंने अब तक शादी नहीं की है। वहीं उनकी दुल्हन रिंकू मजूमदार की उम्र 50 साल के करीब है। दिलचस्प बात यह है कि वे भी भाजपा की सक्रिय नेता हैं। रिंकू मजूमदार भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिंकू मजूमदार तलाकशुदा हैं और उनका एक बेटा भी है, जिसकी उम्र करीब 25 साल है।  bjp | trendingnews | west bengal news | Bengal Politics

कैसे हुई मुलाकात? 

जानकारी के मुताबिक, रिंकू मजूमदार और दिलीप घोष की मुलाकात 2021 में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई। उस समय दिलीप घोष भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे, जबकि रिंकू मजूमदार महिला मोर्चा में थीं। सालों की जान-पहचान और दोस्ती के बाद अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, रिंकू ने ही दिलीप घोष को शादी का प्रस्ताव दिया था। कोलकाता में शादी के बाद दिलीप घोष के गृहनगर खड़गपुर में एक बड़ा समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें कई दिग्गज नेता भी शामिल होंगे।

कौन हैं दिलीप घोष

दिलीप घोष 1984 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में शामिल हुए थे। 2014 में घोष भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय हुए। इसके बाद उन्हें पश्चिम बंगाल में भाजपा का चीफ बनाया गया। 2019 के लोकसभा चुनाव में दिलीप घोष पश्चिम बंगाल की मिदनापुर लोकसभा सीट से चुनाव जीते थे। हालांकि, 2024 में उन्हें बर्धमान-दुर्गापुर सीट से टिकट दिया गया, जिसके बाद उन्हें हार का सामना करना पड़ा। चर्चा यह भी है कि दिलीप घोष को एक और बार पश्चिम बंगाल भाजपा का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। 

Advertisment
Bengal Politics west bengal news trendingnews bjp
Advertisment
Advertisment