Advertisment

Comedian की comedy, आ बैल मुझे मार वाली..., इन कॉमेडियन का रहा है विवादों से गहरा नाता

इंडियाज गाट लेटेंट कॉमेडी शो के सेट पर हुए विवाद के बाद अब पहले से ही विवादों में रहे कुणाल कामरा का एक और विवादित वीडियो वायरल हो रहा है। कॉमेडियन पर खार पुलिस स्टेशन मामला दर्ज कराया गया है।

author-image
Jyoti Yadav
इन कॉमेडियन का रहा है विवादों से गहरा नाता
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

मुंबई, वाईबीएन नेटवर्क 

Advertisment

इंडियाज गाट लेटेंट कॉमेडी शो के सेट पर हुए विवाद के बाद अब पहले से ही विवादों में रहे कुणाल कामरा का एक और विवादित वीडियो वायरल हो रहा है। कॉमेडियन पर खार पुलिस स्टेशन मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला तब शुरू हुआ जब "नया भारत" नाम से कॉमेडियन के एक शो का क्लिप वायरल हो गया। इसके हैबिटायड में तोड़फोड़ भी की गई। 

कंट्रोवर्सी सोची-समझी रणनीति है?

आज कुछ उन कॉमेडी के सितारों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने अपनी कॉमेडी से खुद के लिए कभी न कभी मुसीबत बुलाई है। इसे ही कहते हैं आ बैल मुझे मार।कुछ विवादों में घिरे वहीं कुछ को कानूनी कार्रवाई का सामना भी करना पड़ गया था। यहां यह सवाल उठना भी लाजिमी है कि कामेडियन, क्या जानबूझकर ऐसा करते हैं, या कंट्रोवर्सी पैदा करना उनकी सोची-समझी रणनीति है?

Advertisment

कॉमेडियन कुणाल कामरा 

ताजा मामला कॉमेडियन कुणाल कामरा से जुड़ा है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर बगैर नाम लिए कसे तंज को लेकर कॉमेडियन कुणाल कामरा फिर सुर्खियों में हैं। कॉमेडियन के खिलाफ मुंबई के एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, यह कोई पहली बार नहीं है जब कुणाल मुसीबतों में फंसते दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले भी वह अपने बयान को लेकर हंगामा बरपा चुके हैं। 

ओला फाउंडर तीखी बहस 

Advertisment

कामरा साल 2024 में ओला फाउंडर भाविश अग्रवाल से कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री, सर्विस को लेकर तीखी बहस हुई थी। कामरा ने ओला ई-स्कूटर सर्विस सेंटर की एक तस्वीर शेयर कर ओला की खस्ताहाल सेवाओं पर सवाल उठाया था, जिसे लेकर दोनों के बीच सोशल मीडिया पर खूब बहस हुई थी। कुणाल और भाविश के बीच बहस इतनी बढ़ी कि भाविश ने उन्हें ये तक कह दिया कि हमारे लिए काम करो, तुम्हारे फेल कॉमेडी करियर से ज्यादा पैसे देंगे।

कामरा पर 6 महीने का प्रतिबंध लगाया

साल 2022 में कॉमेडियन कुणाल कामरा पर भारतीय ध्वज का अपमान करने का आरोप लगा था। उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की एक एडिट की गई तस्वीर शेयर की थी। कामरा के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज को एक राजनीतिक दल के ध्वज से बदलने के लिए परिवाद दाखिल की गई थी। वहीं कुणाल को साल 2020 में इंडिगो और स्पाइसजेट समेत 4 एयरलाइन्स ने प्रतिबंधित कर दिया था। उन पर एक पत्रकार को फ्लाइट में परेशान करने का आरोप था। इंडिगो ने कामरा पर 6 महीने का प्रतिबंध लगाया था।

Advertisment

तन्मय भट्ट को झेलनी पड़ी नाराजगी 

तन्मय भट्ट को मई 2016 में सचिन तेंदुलकर और लता मंगेशकर से जुड़ा एक मजाकिया वीडियो बनाने पर इन्हें लोगों की नाराज़गी का सामना करना पड़ा था। वहीं साल 2012 में शुरू हुआ एआईबी)साल 2014 आते -आते विवादों में घिरता गया और आखिरकार साल 2019 में पूरी तरह से कंपनी बंद हो गई। 

मुन्नवर फारूखी को जाना पड़ा था जेल 

बिग बॉस 17 और लॉकअप जैसे शो के विजेता मुनव्वर फारूखी लगभग 37 दिनों की जेल की सजा काट चुके हैं। अपनी कॉमेडी के कारण मुन्नवर को साल 2021 में जेल जाना पड़ा था। दरअसल स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने वर्ष 2021 में अपने एक शो के दौरान कुछ ऐसा बोल दिया था जिसके बाद उन पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा और उन्हें 37 दिन की जेल हुई। फारुकी को 1 जनवरी, 2021 को इंदौर में परफॉर्म करने से पहले ही गिरफ़्तार कर लिया गया था।  

इंडियाज गांट लेटेंट विवाद, खत्म हुआ शो 

इंडियाज गांट लेटेंट के शो पर पॉडकॉस्टर रणवीर इलाहाबादियां की टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद शो को खत्म कर चुका है। समय रैना ने 12 फरवीर 2025 को चैनल से शो के सारे वीडियो डिलीट कर दिए। 

ये भी विवादों का कर चुके हैं सामना

 तन्मय भट्ट, समय रैना  समेत ऐसे कई कॉमेडियन हैं जो विवादों में घिर चुके हैं। इनमें कपिल शर्मा का भी नाम शामिल है। सितंबर 2021 में 'द कपिल शर्मा शो' में अदालत से  जुड़े एक सीन में शराब दिखाए जाने को लेकर FIR दर्ज की गई। इसी के साथ वीर दास नवंबर 2021में अपने 'टू इंडियाज़' मोनोलॉग के के कारण विवादों में घिरे, जिसमें महिलाओं की सुरक्षा पर दिए गए बयान को लेकर इनपर शिकायत भी दर्ज की गई। अग्रिमा जोशुआ (जुलाई 2020) के ख़िलाफ़ छत्रपति शिवाजीराव महाराज का अपमान करने के आरोप में मामला दर्ज हुआ था । कीकू शारदा (2016) को डेरा सच्चा सौदा के नेता गुरमीत राम रहीम सिंह की नकल उतारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

Latent news got latent controversy
Advertisment
Advertisment