Advertisment

छूकर निकली मौत...हिमाचल के सिरमौर में अचानक दरका पहाड़, लैंडस्लाइड का Video Viral

हिमाचल के सिरमौर जिले में शिलाई गांव के पास अचानक लैंडस्लाइड हो गया और लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। पहाड़ दरकने से पूरा रास्ता जाम हो गया है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

author-image
Pratiksha Parashar
sirmaur Land slide
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्कहिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को अचानक भयंकर लैंडस्लाइड हो गया। हिमाचल के सिरमौर जिले में शिलाई गांव के पास अचानक पहाड़ दरका और लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। पहाड़ दरकने से पूरा रास्ता जाम हो गया है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोग जान बचाने के लिए भागते हुए नजर आ रहे हैं। लैंडस्लाइड करा वीडियो देख हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। 

दरका पहाड़, भागे लोग

वीडियो में साफ तौर पर देख सकते हैं कि पहाड़ अचानक दरकना शुरू होता है और सड़क पर पत्थरों के ढेर गिरने लगते हैं। पत्थर गिरने से महज चंद सेकेंड पहले एक कार मौके पर रुकती है और कार में सवार लोग कार के दरवाजे खोलते हुए भागते हैं। एक व्यक्ति कार में ही फंसा रह जाता है, जिसे निकालने के लिए वहां मौजूद एक कर्मचारी जाता है दरवाजा खोलकर बाहर निकालता है। बीच सड़क पर कार छोड़कर लोग पीछे की ओर भागते हैं। जब थोड़ा पीछे आते ही उनको लगता है कि अब वे सेफ हैं तो थोड़ी ही देर में वहां भी लैंडस्लाइड होने लगता है, जिसके बाद वे लोग जान बचाने के लिए और पीछे भागते हैं। अगर कार में सवार लोग मुस्तैदी नहीं दिखाते और सही समय पर नहीं भागते तो उनकी जान को नुकसान हो सकता था। 

भारी बारिश, लैंडस्लाइड का खतरा फिर बढ़ा

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के राजगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार सुबह लगभग 77 मिमी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान ने दस्तक दी। राजगढ़ के समीपवर्ती हाईवे पर लगातार भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसका एक बड़ा कारण वहां जारी सड़क चौड़ीकरण का कार्य है। गौर करने वाली बात यह है कि वर्ष 2023 में इसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पूरी पहाड़ी खिसक गई थी, जिससे बड़े स्तर पर नुकसान हुआ था। आमतौर पर इस क्षेत्र में बारिश के मौसम में ही भूस्खलन होता है, लेकिन इस बार तो मॉनसून शुरू होने से पहले ही हल्की बारिश के बाद डरावनी तस्वीरें सामने आ गई हैं, जो भविष्य में आने वाले खतरे की ओर इशारा कर रही हैं।

Advertisment

 himachal pradesh news | himachal pradesh rains | Viral Video 

himachal pradesh news himachal pradesh rains Viral Video
Advertisment
Advertisment