Advertisment

पाकिस्तानी महिला ने बेटी का नाम ऐसा रखा ,जिसे सुनकर हर हिन्दुस्तानी का दिल खिल उठा ...

जहां एक ओर भारत-पाक सीमा नफ़रत की लकीर बनी रहती है तो वहीं दूसरी ओर एक पाकिस्तानी जोड़े ने कुछ ऐसा काम किया है कि हर भारतीय का दिल जीत लिया है । गर्भवती महिला को अचानक से वाघा बॉर्डर के पास डिलीवरी पेन शुरू हुआ। वहां उसने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया।

author-image
YBN News
bhartipakname

bhartipakname Photograph: (ians)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

वाईबीएन डेस्क।
जहां एक ओर भारत - पाकिस्तान की सीमा नफ़रत की लकीर बनी रहती है तो वहीं दूसरी ओर एक पाकिस्तानी जोड़े ने कुछ ऐसा काम किया है कि हर भारतीय का दिल जीत लिया है । दरअसल, एक महिला पाकिस्तान से भारत आ रही थी,उस दौरान वो महिला गर्भ से थी। गर्भवती महिला को अचानक से वाघा बॉर्डर के पास डिलीवरी पेन शुरू हुआ। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।  वहां उसने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। और फिर जो हुआ उसने पूरे भारत के दिल को खुश कर दिया । 

यह भी पढ़ें: Manoj Kumar Passes Away: भावुक हुए गीतकार मनोज मुंतशिर, बताया 'तेरी मिट्टी का प्रेरणा स्त्रोत थे आप'

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर उस पाकिस्तानी महिला ने बेटी को जन्म दिया।  बेटी का नाम उसने ऐसा रखा जिसे जानकर हर हिंदुस्तानी का चेहरा खिल उठा।  बेटी का नाम पाकिस्तानी दंपति ने भारती रखा। दंपति पाकिस्तान के सिंध प्रांत का रहने वाला है।  गुरुवार को सिंध से 159 हिंदू प्रवासियों का एक समूह वाघा-अटारी सीमा के माध्यम से भारत पहुंचा, जिसमें माया नाम की एक गर्भवती महिला भी शामिल थी।  भारत में आव्रजन प्रक्रिया के दौरान अचानक उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। 

यह भी पढ़ें:"वक्फ संशोधन बिल": "केंद्र सरकार vs विपक्ष" पर पढ़िए Top 10 नेताओं के तीखे बोल...

भारतीय धरती पर हुआ जन्म नाम ‘भारती’

Advertisment

महिला के पति खानू ने तुरंत इसकी सूचना अधिकारियों को दी, जिसके बाद सीमा पर मौजूद भारतीय प्रशासनिक अधिकारियों ने उसे अटारी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। कुछ घंटों के उपचार के बाद महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।
चूंकि लड़की का जन्म भारतीय धरती पर हुआ था और वो एकदम स्वस्थ है, इसलिए माता-पिता ने उसका नाम ‘भारती’ रखने का फैसला किया। प्रसव के बाद डॉक्टरों ने मां और बच्चे दोनों को पूरी तरह स्वस्थ घोषित कर दिया और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी।

यह भी पढ़ें: Congress MP शशि थरूर ने कहा- टैरिफ के असर को समझना अभी मुश्किल, कुछ भी कहना जल्दबाजी

परिवार पाकिस्तान सिंध प्रांत के

वहीं, नवजात बेटी के माता पिता ने बेहद खुशी जताई है और बच्ची  के पिता जिनका नाम खानू है उन्होंने ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ पाकिस्तान के सिंध प्रांत से भारत आये हैं। उन्होंने भारतीय सेना तथा अन्य अधिकारियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि जैसे ही वह भारत में दाखिल हुए, उनकी पत्नी को दर्द होने लगा। जिसके बाद घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों और सुरक्षा बलों ने उनकी मदद की। खानू के अलावा माया के अन्य रिश्तेदार भी बहुत खुश हैं। उन्होंने बच्ची का नाम भारती रखने पर भी खुशी जताई।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Financial year 2024-25: देश में 13 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हुई

दुबई दम्पत्ति ने बेटी का नाम हिन्द रखा

इस घटना ने भारत में इन अप्रवासी हिंदू परिवारों की नई शुरुआत को एक नया अर्थ दिया है। जहां वे अपने अस्तित्व और भविष्य की सुरक्षा को लेकर चिंतित थे, वहीं भारत की धरती पर जन्मी ‘भारती’ उनके लिए आशा की नई किरण बन गई है। हर कोई भारती के जन्म को एक खूबसूरत उद्देश्य के रूप में देख रहा है और भारती के पिता खानू ने बताया कि उनके पहले से ही दो बेटे और 5 बेटियां हैं। अब उन्होंने भारतीय धरती पर एक और बेटी को जन्म दिया है। उम्मीद है कि यह लड़की उनका भविष्य बदल देगी।
इससे पहले भी इसी तरह का एक किस्सा लोगों में चर्चा का विषय बना था जब एक दुबई के दम्पत्ति ने अपनी बेटी का नाम हिन्द रखा था ,हलाकि उन्होनें अपनी बेटी का  ये नाम क्राउन प्रिंस की मां हिंद बिंत मकतूम बिन जुमा के सम्मान में रखा था।

Advertisment
Advertisment