/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/06/iglu-in-ramgarh-nanital-2025-07-06-13-28-33.jpg)
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। Latest Uttarakhand News: अगर आप सैर सपाटे के शौकीन हैं तो यह खबर आपके लिए है। आज हम सैर सपाटे के लिए आपको उत्तराखंड लेकर चलते हैं, इस सैर में आपको अंटार्टिका का मजा ना आए तो कहना। चक्कर काट गए ना? उत्तराखंड में अंटार्टिका कहां से आ गया? यह बात सच है कि आप उत्तराखंड में अंटार्टिका का मजा ले सकते हैं। हम बात कर रहे है नैनीताल जिले के रामगढ़ की। यहां प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए बीच आप अंटार्टिका की ही तरह इग्लू (बर्फ का घर) में रहने का सुख पा सकते हैं। घने जंगलों और फलदार पेड़ों के बीच रामगढ़ में बनाए गए डोम्स आपके लिए तैयार हैं।
Advertisment
15- 16 लाख की लागत से तैयार हुआ एक डोम
Uttrakhand:घने जंगलों के बीच बनाए गए एक डोम पर करीब 15- 16 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। सभी सुविधाएं इग्लू के आकार में बनाए गए इन डोम्स में उपलब्ध हैं। शानदार डबल बेड आपको शारीरिक थकान से आराम देंगे तो बालकनी से आपको ऐसा कुदरती नजर दिखेगा जो मानसिक आराम दिलाने वाला होगा। मौके की बात है, आपको बालकनी से बाघ और चीते के दर्शन होना भी यहां कोई अचरज की बात नहीं है, हिरण की चहल कदमी तो आम है, लेकिन डरिएगा नहीं, व्यवस्था इस प्रकार की बनाई गई है कि आपकी सुरक्षा को कोई खतरा नहीं होगा।
Advertisment
अपने मनपसंद फल भी चख सकते हैं
Uttarakhand: रामगढ़ के घने जंगल के बीच बने इन डोम्स में खाली रहने का ही नहीं, आप अपने मनपसंद फल का भी आनंद ले सकते हैं। आजकल के मौसम की बात करें तो यहां सेव और खुमानी आपके लिए तैयार हैं, और भी फल हैं। घाटी का आनंददायक नजारा भी। इस जगह को “जंगल में मंगल” वाली कहा कहा जाए तो गलत नहीं होगा, बल्कि यूं कहें यही वो जगह है जहां के लिए कभी किसी ने यह वाक्य गढ़ा होगा।
Advertisment
कैसें पहुंचें इस जगह?
Nainital Uttarakhand News: यहां पहुंचने पर रंग बिरंगे फूल आपका स्वागत करें। सौर ऊर्जा से परिसर में रोशनी आदि की अच्छी व्यवस्था की गई है। बैकअप के लिए जेनरेटर भी है। यहां पहुंचने के लिए आपको भवाली से मल्लाह रामगढ़ बाजार जाना होगा। वहां एक किलोमीटर की दूरी पर जमरानी गांव के पास ही आपको अंटार्टिका में सैर सपाटे और इग्लू में स्टे करने का लुत्फ मिल सकता है। स्थानीय लोग इन इग्लू जैसे घरों को “मून पॉड” कहते हैं।
Advertisment
Advertisment