/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/02/NQOBZGLCrHIbWI8BTJ4I.jpg)
ranveer allahbadia and apoorva mukhija
कॉमेडी और कंट्रोवर्सी का कॉकटेल बन चुका इंडिया गॉट लेटेंट विवाद अब नए ट्विस्ट्स ले रहा है। जहां एक तरफ रणवीर इलाहाबादिया ने अपने पॉडकास्ट के साथ ग्लैमरस वापसी की है, वहीं दूसरी ओर यूट्यूब सेंसेशन अपूर्वा मखीजा ने इंस्टाग्राम से अचानक "गायब" होकर फैंस को हैरान कर दिया।
रणवीर का "पुनर्जन्म", माफीनामा और पॉडकास्ट कमबैक
comedy show | stand up comedy : बीयरबाइसेप्स के नाम से मशहूर रणवीर इलाहाबादिया ने इंडिया गॉट लेटेंट पर अपनी विवादित टिप्पणियों के बाद एक इमोशनल वीडियो पोस्ट कर माफी मांगी। उन्होंने अपनी वापसी को "पुनर्जन्म" बताते हुए नए एपिसोड के साथ पॉडकास्ट की शुरुआत की। फैंस उनके इस कदम को लेकर डिवाइड हैं- कुछ उनका सपोर्ट कर रहे हैं, तो कुछ अभी भी नाराज़ हैं।
अपूर्वा मखीजा का इंस्टाग्राम एक्जिट- अप्रैल फूल या सच्ची ब्रेक ?
रणवीर शोबिज़ में वापसी कर रहे थे, उनकी सह-यूट्यूबर अपूर्वा मखीजा ने 1 अप्रैल को एक सनसनीखेज मूव किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सभी पोस्ट्स, रील्स और स्टोरी हाइलाइट्स डिलीट कर दिए। साथ ही, उन्होंने सभी को अनफॉलो कर दिया- चाहे वो फैंस हों या दोस्त!
क्या यह अप्रैल फूल डे का प्रैंक था या फिर वह सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हैं? फैंस के बीच कन्फ्यूजन है। हालांकि, उनका अकाउंट अभी भी 3 मिलियन फॉलोअर्स के साथ एक्टिव है, लेकिन क्या वह पर्मानेंटली क्विट कर रही हैं? यह सवाल सबके मन में है।
विवाद की पृष्ठभूमि: NCW, साइबर सेल और FIR का तूफान
इंडिया गॉट लेटेंट के कुछ जोक्स को लेकर सोशल मीडिया पर भारी बवाल हुआ था। NCW और महाराष्ट्र साइबर सेल ने रणवीर, अपूर्वा, समय रैना और आशीष चंचलानी समेत कई क्रिएटर्स के खिलाफ एक्शन लिया था। कुछ राज्यों में FIR भी दर्ज हुईं, जिसके बाद शो से जुड़े क्रिएटर्स के कंटेंट पर रोक लगा दी गई थी।
क्या अब सब कुछ नॉर्मल हो रहा है ?
रणवीर की वापसी और अपूर्वा के सोशल मीडिया एक्जिट ने एक बार फिर चर्चा तेज कर दी है। क्या ये क्रिएटर्स अब नए अवतार में सामने आएंगे? या फिर यह विवाद अभी और लंबा खिंचेगा? फैंस और ट्रोलर्स दोनों ही अपनी-अपनी राय लेकर तैयार हैं!
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई, तो शेयर करें और कमेंट में बताएं- क्या अपूर्वा का यह मूव प्रैंक था या असली?