नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
National Girl Child Day 2025: राष्ट्रीय बालिका दिवस लड़कियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण अवसर है। हर साल 24 जनवरी को ये दिवस पूरे देश में मनाया जाता है। यह दिन लड़कियों के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए काफी जरूरी है। यह दिवस हमें इस बात की याद दिलाता है कि समाज में जितना महत्व लड़के का होता है, उतना ही महत्व लड़कियों का भी होता है। साथ ही, लड़कियों को आगे बढ़ाने के लिए हमें एक साथ होकर काम करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Subhash Chandra Bose की रहस्यमई मौत से उठ गया पर्दा! Parakram Diwas पर जानें सच
इस राष्ट्रीय बालिका दिवस अपने बच्चियों को कुछ ऐसी चीजों के बारे में जरूर बताइये जो उनकी जिंदगी में हमेशा मदद करें। इन टिप्स को फॉलो करके आपकी लड़की हमेशा ही कॉन्फिडेंट महसूस करेगी। तो आइए जानते हैं क्या हैं वो महत्वपूर्ण बातें, जिसके बारे में आपको जानना काफी जरूरी हैं।
बेटियों को दें खुलकर बोलने की आजादी
बेटियां अपने मां-बाप की जान होती हैं। लेकिन ऐसा कई बार देखा जाता है कि लोग जरूरी बातों में लड़कियों को बोलने का मौका नहीं देते हैं, जिसकी वजह से वो कभी भी खुलकर अपनी बातें और इच्छाएं अपनी माता-पिता से बाट नहीं पाती हैं। इसलिए हमेशा ही अपनी बेटियों को महत्वपूर्ण बातों का हिस्सा बनाएं। ऐसा करके आप उनके अंदर आत्मविश्वास पैदा कर सकते हैं।
बच्चों में कभी न करें मतभेद
ऐसा कई बार देखा जाता है कि लोग लड़का और लड़की में फर्क करते हैं। ऐसा करके वो ये भूल जाते हैं कि इस कारण उनकी बेटी पर क्या फर्क पड़ता है। बता दें, बेटों को बेटियों के मुकाबले अगर ज्यादा मान दिया जाता है तो उससे लड़कियों का कॉन्फिडेंस लूस होता है। इसलिए हमेशा अपने बच्चों को बराबर का हक देना चाहिए।
दूसरों की बातों पर न दें ज्यादा ध्यान
ऐसा कई बार देखा जाता है कि परिवार वालें अपने बच्चों के बारे में दूसरों से सलाह लेते हैं और दूसरों की बातें मानकर अपने बच्चों का भविष्य तय करते हैं। ऐसा ज्यादातर लड़कियों को लेकर देखा जाता है। इसलिए अपनी बेटियों को दूसरों के जजमेंट पर ज्यादा न सोचने की सलाह देनी चाहिए।