Advertisment

फ्रांस के Antoine Cheval ने प्रेम में असफल होने के बाद खुद से की शादी

फ्रांस के रहने वाले एंटोनी शेवाल (Antoine Cheval) ने हाल ही में एक अनोखा कदम उठाते हुए खुद से शादी कर ली है। यह शादी पारंपरिक तरीके से पूरी रस्मों के साथ संपन्न हुई।

author-image
Suraj Kumar
Antoine Cheval

नई दिल्‍ली, वाईबीएन नेटवर्क। फ्रांस के रहने वाले एंटोनी शेवाल (Antoine Cheval) ने हाल ही में एक अनोखा कदम उठाते हुए खुद से शादी कर ली है। यह शादी पारंपरिक तरीके से पूरी रस्मों के साथ संपन्न हुई, जिसमें मेहमानों की मौजूदगी रही। खास बात यह रही कि इस शादी में दूल्हा और दुल्हन दोनों ही एंटोनी खुद थे।

Advertisment

एंटोनी शेवाल का यह कदम आत्म-सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने कई असफल प्रेम संबंधों और बार-बार के रिजेक्शन के बाद यह फैसला किया। एंटोनी का मानना है कि जीवन में सबसे जरूरी चीज खुद से प्यार करना और खुद को स्वीकार करना है।

प्रेम में असफल होने के बाद लिया ये निर्णय 

उन्होंने बताया कि वे लंबे समय से एक ऐसे रिश्ते की तलाश में थे जिसमें उन्हें पूरी तरह स्वीकार किया जाए। जब यह नहीं हो पाया, तो उन्होंने यह महसूस किया कि उन्हें वही अपनापन खुद से मिल सकता है। इसी सोच के तहत उन्होंने 'सोलोगैमी' यानी खुद से विवाह का फैसला किया। इस विवाह समारोह में सभी पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया गया। एंटोनी ने खास शादी की पोशाक पहनी और समारोह में आए मेहमानों के सामने खुद से विवाह की प्रतिज्ञा की। शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी का भी आयोजन किया गया।

Advertisment

सोशल मीडिया पर हो रही खूब चर्चा 

एंटोनी की यह अनोखी शादी अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। कुछ लोग इसे आत्म-प्रेम की मिसाल बता रहे हैं तो कुछ इसे समाज के रिवाजों को चुनौती देने वाला कदम मान रहे हैं।उनका यह कदम समाज को यह सोचने पर मजबूर करता है कि क्या वास्तव में हम खुद को उतना प्यार और स्वीकार करते हैं, जितना हम दूसरों से उम्मीद करते हैं।

Advertisment
Advertisment