Advertisment

उड़ान भरने से पहले Plane में आई 'म्याऊं-म्याऊं' की आवाज, बिल्ली ने दो दिन तक डिले करवाई फ्लाइट

रोम से जर्मनी जाने वाली रयानएयर फ्लाइट 2 दिन तक उड़ान नहीं भर सकी। दरअसल, इस फ्लाइट में एक बिल्ली घुस गई थी और बाहर जाने का नाम नहीं ले रही थी। बिल्ली की वजह से फ्लाइट 2 दिन लेट हो गई।

author-image
Pratiksha Parashar
एडिट
cat in flight
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

रोम से जर्मनी जाने वाली रयानएयर फ्लाइट 2 दिन तक उड़ान नहीं भर सकी। इसके पीछे की वजह काफी दिलचस्प है। दरअसल, इस फ्लाइट में एक बिल्ली घुस गई थी और बाहर जाने का नाम नहीं ले रही थी। बिल्ली की वजह से फ्लाइट 2 दिन लेट हो गई। इसकी वजह से एक तरफ एरलाइन कंपनी को हजारों डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा तो वहीं यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ी। सोशल मीडिया पर बिल्ली का वीडियो वायरल हो रहा है। 

यह भी पढ़ें: Lucknow - शादी समारोह के दौरान मैरिज हॉल में घुसा तेंदुआ, फिर मची अफरातफरी

बिल्ली को ढूंढने में पस्त हुए क्रू मेंबर्स 

Advertisment

बोइंग 737 विमाम रोम से जर्मनी के लिए उड़ान भरने वाला था। इस बीच फ्लाइट के क्रू मेंबर्स को बिल्ली की आवाज सुनाई दी। क्रू मेंबर को अंदाजा नहीं था कि आवाज कहां से आ रही है। इसके बाद मेंटेनेंस टीम ने प्लेन को चेक करना शुरू किया। बिल्ली प्लेन के इलेक्ट्रिकल बे एरिया में छिपी हुई थी। एक बिल्ली को खोजने में सारी टीम पस्त पड़ गई। प्लेन के कई पैनल तक हटा दिए गए, लेकिन बिल्ली का को सुराग नहीं मिला। बिल्ली एक जगह से दूसरी जगह घूम रही थी, जिसकी वजह से उसे पकड़ पाना और मुश्किल होता जा रहा था। आखिरकार 2 दिन बाद बिल्ली ने खुद ही अपनी मर्जी से प्लेन छोड़ा। इसके बाद फ्लाइट उड़ान भर सकी। 

यह भी पढ़ें: Bihar: रिकवरी करते-करते विवाहिता को दिल दे बैठा बैंक कर्मचारी, मंदिर

Advertisment

 में रचाई शादी

बिल्ली ने मर्जी से छोड़ा प्लेन

दरअसल, अगर बिल्ली प्लेन के किसी हिस्से में फंस गई होती तो उसकी जान जा सकती थी। इस वजह से फ्लाइट ने बिल्ली को खोजने का फैसला लिया और फ्लाइट कैंसिल कर दी। सुरक्षा कारणों की वजह से फ्लाइट को कैंसिल कर दिया। 2 दिन बाद बिल्ली ने अपनी मर्जी से सीढ़ियों से उतरकर नीचे आई और प्लेन छोड़ दिया। अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है। 

Advertisment

यह भी पढ़ें: दुर्घटनाग्रस्त MQ-9B Drone की जगह भारत को अमेरिका से मिला दूसरा ड्रोन मिला

Advertisment
Advertisment