नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। शादी का सीजन हो और सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन के वीडियो वायरल न हों, ऐसा हो ही नहीं सकता। कभी दुल्हन की ग्रैंड एंट्री चर्चा में होती है, तो कभी दूल्हे के धमाकेदार डांस का वीडियो वायरल होता है। इन दिनों एक ऐसा ही मजेदार वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है, जिसमें दूल्हे की मासूम हरकत लोगों को जमकर हंसा रही है।
गुलाब देने की डेमो क्लास दी
वीडियो में दिखाया गया है कि जयमाल की रस्म पूरी हो चुकी है और दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं। दूल्हा अपने हाथ में एक गुलाब लिए खड़ा है, जिसे वह अपनी दुल्हन को देना चाहता है। लेकिन समस्या यह है कि दूल्हा काफी नर्वस दिख रहा है और उसे समझ नहीं आ रहा कि वह गुलाब कैसे दे। उसके दोस्त उसे तरीका सिखाते हैं — एक दोस्त तो खुद घुटनों पर बैठकर डेमो देता है कि कैसे प्रपोज़ किया जाता है। दूल्हा भी उसकी नकल करने की कोशिश करता है लेकिन पूरी तरह असहज और भ्रमित नजर आता है।
दुल्हन हुई नाराज
काफी कोशिशों के बाद भी जब दूल्हे से 'पर्फेक्ट प्रपोज' नहीं हो पाता, तो वह सीधा दुल्हन के हाथ में गुलाब थमा देता है। इस बीच वहां मौजूद मेहमान ठहाके लगाने लगते हैं और दुल्हन भी थोड़ा नाराज़ नजर आती है। फिर दोनों चुपचाप स्टेज पर जाकर बैठ जाते हैं। इस फनी वीडियो को इंस्टाग्राम पर @vicky_kumar_8908 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे अब तक 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 98 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
यूजर ने किए फनी कमेंट्स
- लोगों की प्रतिक्रियाएं भी बेहद मजेदार हैं।
- एक यूजर ने लिखा, "लड़का बहुत मासूम है।"
- दूसरे ने कमेंट किया, "बेचारा 7 जन्मों से सिंगल लग रहा है।"
- तीसरा यूजर बोला, "क्या दूल्हा बनेगा रे तू!"
- तो वहीं एक और ने लिखा, "लड़की का तो मूड ही ऑफ हो गया।"
ये वीडियो साबित करता है कि शादियों में सिर्फ रस्में ही नहीं, हंसी के पल भी यादगार बन जाते हैं।