Advertisment

रील्स वाली शादियों का नया ट्रेंड! Viral Video में दूल्हे ने पहनी 1 करोड़ की नोटों की माला

दूल्हे की एक करोड़ की नोटों की माला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। क्या भारतीय शादियां बन रही हैं दिखावे का जरिया? जानिए लोगों की प्रतिक्रियाएं और वायरल क्लिप की पूरी सच्चाई।

author-image
Dhiraj Dhillon
Viral Video Clips of wedding mala

Photograph: (Insta)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। भारतीय शादियां अब केवल पारंपरिक रस्में नहीं रह गईं, बल्कि यह दिखावे का भी जरिया बन गई हैं। आजकल शादी समारोह में शान और दौलत दिखाना जैसे एक अनिवार्य हिस्सा बन गया है। चाहे सजावट हो, कपड़े हों, या फिर दूल्हा-दुल्हन की एंट्री, हर चीज में खास दिखने की होड़ मची है।
Advertisment

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैरान कर देने वाला वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दूल्हा 500-500 रुपये के नोटों से बनी बेहद लंबी माला पहने दिख रहा है। दावा किया जा रहा है कि इस माला की कीमत करीब एक करोड़ रुपये हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि माला इतनी भारी और लंबी है कि वह छत से शुरू होकर नीचे सड़क तक लटक रही है। कई लोग उसे पकड़कर संभालते नजर आ रहे हैं।
Advertisment

इंस्टाग्राम पर 93 लाख से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर आमिर मेवाती (@4m_aamir) ने शेयर किया है। अब तक इसे 93 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो में दूल्हा मुस्कुराते हुए इस माला के साथ खड़ा दिखता है और लोग हैरानी से उसे देख रहे हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह माला दूल्हे की तरफ से बनवाई गई या फिर दुल्हन के परिवार ने भेंट की है।
Advertisment

सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

कई यूजर्स ने इस वीडियो को दिखावे की हद बताया है, तो कुछ ने इसकी तारीफ भी की है। कुछ ने कहा कि माला की कीमत एक करोड़ नहीं बल्कि लगभग 33 लाख रुपये के करीब है। हालांकि वायरल वीडियो में यह राशि 1.33 करोड़ दर्शाई गई है। कई लोगों ने यह सवाल भी उठाया कि क्या इतनी बड़ी रकम वाकई ईमानदारी से कमाई जा सकती है? यह वीडियो सिर्फ एक वायरल क्लिप नहीं, बल्कि यह भारतीय शादियों में बढ़ते दिखावे की प्रवृत्ति पर एक गंभीर सवाल भी खड़ा करता है। क्या हम रीति-रिवाज और पारंपरिक मूल्यों को भूलकर सिर्फ सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज के पीछे भाग रहे हैं? शादी का मतलब क्या अब सिर्फ एक बड़ा प्रदर्शन बनकर रह गया है?
Advertisment
Advertisment