Advertisment

Mystery: वैज्ञानिकों को मिल 12.5 हजार साल पुराना रिकॉर्डर

Mystery: ऐसी ही एक रहस्यमयी चीज शोधकर्ताओं को तब मिली जब उन्हें चीन और तिब्बत के बीच स्थित बोकन पर्वत में एक गुफा मिली। दरअसल, शोधकर्ताओं को यहां एक गुफा में सात सौ पत्थरों का रिकॉर्ड मिला, जो 12.5 हजार साल पुराना है।

author-image
Kamal K Singh
THE DROPA STONES

THE DROPA STONES Photograph: (GOOGLE)

दिल्ली वाईबीएन नेटवर्क।

हमारी धरती रहस्यों से भरी पड़ी है। कई बार रिसर्च के दौरान शोधकर्ताओं को ऐसी चीजें मिल जाती हैं जो वैज्ञानिकों को भी हैरान कर देती हैं। ऐसी ही एक रहस्यमयी चीज शोधकर्ताओं को तब मिली जब उन्हें चीन और तिब्बत के बीच स्थित बोकन पर्वत में एक गुफा मिली। दरअसल, शोधकर्ताओं को यहां एक गुफा में सात सौ पत्थरों का रिकॉर्ड मिला, जो 12.5 हजार साल पुराना है।

यह प्लेट बिल्कुल ग्रामोफोन रिकॉर्डर जैसी है

आश्चर्य की बात यह है कि यह प्लेट बिल्कुल ग्रामोफोन रिकॉर्डर जैसी है। लेकिन इसे बजाने वाला उपकरण अभी तक नहीं मिला है। वैज्ञानिक अभी भी इस बात पर शोध कर रहे हैं कि इन रिकॉर्डर को कैसे सुना जा सकता है।

यह भी पढ़े:Massive Fire in Los Angeles: क्या जलाकर खाक हो जाएगा हॉलीवुड, बेकाबू हुई लॉस एंजिल्स की आग?

रूसी वैज्ञानिक का दावा

कई सालों के शोध के बाद रूसी वैज्ञानिक डॉ. सर्गेयेव ने पुष्टि की है कि ये एक तरह की रिकॉर्डर प्लेट हैं। लेकिन उन्होंने इन्हें बजाने वाले डिवाइस के बारे में कुछ नहीं कहा है। अभी इस बात पर शोध चल रहा है कि कौन सी डिवाइस इन प्लेट्स को बजाएगी।

सैकड़ों प्लेटें मौजूद हैं

Advertisment

अगर उस जगह पर एक या दो प्लेटें पाई जातीं तो कहा जाता कि यह महज संयोग है, लेकिन एक ही जगह पर सात सौ प्लेटें होना संयोग नहीं है। सभी प्लेटों के बीच में एक छेद है, जब इन्हें ठीक से साफ किया गया और विशेष उपकरणों से जांच की गई तो पता चला कि इन प्लेटों से विद्युत धारा प्रवाहित हो रही है।

यह भी पढ़े: लंबे बाल पसंद नहीं आए तो काट दी महिला की चोटी, आरोपी गिरफ्तार

इतिहास को फिर से बदलना होगा

सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या 12.5 हजार साल पहले इंसानों के पास ऐसा कोई उपकरण था, और अगर था भी तो वह कैसे काम करता था, क्या उसे चलाने के लिए बिजली की जरूरत पड़ती थी। अगर इन दावों में थोड़ी भी सच्चाई है तो हमें फिर से मानव इतिहास को समझना होगा। अगर ऐसे अनसुलझे रहस्य बचे हैं जिनके बारे में हम नहीं जानते तो हमें उन्हें जानना होगा।

Advertisment

ये भी पढ़ें: अब खुलेगा 47 साल पहले हुए Sambhal दंगे का राज़! योगी सरकार ने दिए जांच के आदेश

Advertisment
Advertisment