वाईबीएन नेटवर्क।
आमतौर पर लोगों के आखों के पुतलियों का रंग एक जैसा होता है। अगर किसी के आंखों का रंग काला है तो वे हमेशा काले ही दिखेंगे। अगर किसी की आंखें भूरी हैं तो वे भूरे ही दिखेंगे आंखों का रंग कभी नहीं बदला करते। लेकिन उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां एक छोटे से बच्चे की आंखों का रंग थोड़ेृ-थोड़े समय पर बदलता रहता है। इस बच्चे का वीडियो खूब वायरल भी हो रहा है। जहां वीडियो में दावा किया जा रहा है कि बच्चे के आंखों का रंग उसके कपड़े के रंगों के अनुसार बदलता है।
यह भी पढ़ें: Tibetan Plateau में मिलते हैं ऐसे दुर्लभ पौधे, जो दुनिया में कहीं नहीं...ये है खासियत
इस तरह बदलता है बच्चे की आँखों का रंग
बच्चे का नाम अंश बताया जा रहा है। जिसकी कंची और खूबसूरत आंखों को देखने के लिए लोग दूर-दूर से चले आ रहे हैं। वायरल वीडियो में बताया गया है कि बच्चे की मां जब भी उसे जिस रंग के कपड़े पहनाती है। उसकी आंखों का रंग भी वैसा ही हो जाता है। बच्चे की आंखें गहरे नीले से लेकर भूरे और हरे रंग की हो जाती हैं। बच्चे के इस चमत्कारी आंखों के साथ एक और बात भी है। उसकी आंखों का रंग आस-पास के रंगों के हिसाब से भी बदल जाती हैं।
यह भी पढ़ें: Goldenhar Syndrome : लंदन में पैदा हुआ अजीबो-गरीब बच्चा, सुनकर आप भी रह जाएंगे हैरान
लोग मान रहे चमत्कार
बच्चे की इन खूबसूरत आंखों को जो कोई भी देखता है, वह मंत्रमुग्ध हो जाता है। बच्चे को देखने वाला हर एक इंसान उसे एक चमत्कार ही मानता है। इस अविश्वसनीय घटना को कैद किया एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि इस मामले को लेकर डॉक्टरों का कहना है कि यह महज एक भ्रम है। अंश की आंखें इतनी आकर्षक हैं कि लोगों को इस बात भ्रम होना लाजमी है।