/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/03/fZPOQFKINglN1DX3ebzP.jpg)
नई दिल्ली,वाईबीएन नेटवर्क। शादी किसी व्यक्ति के जीवन का सबसे खास दिन होता है। लोग इस दिन के लिए तमाम तरह के खाब सजाते हैं। लेकिन शादियों ये अक्सर कम ही देखा जाता है कि दूल्हा डांस कर रहा हो। वो उस दिन शर्मीले किरदार में होता है। जब सौ लोग भी उसको बोलेंगे, तो भी वो डांस नहीं करता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा जमकर थिरकता हुआ नजर आता है। इसका वीडिया सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
दूल्हे ने की हदें पार
लाइट से जगमगाती शाही बग्गी पर सवार इस दूल्हे का वीडियो सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रहा है। वीडियो में देखेंगे कि कैसे यह दूल्हा अपनी ही शादी में मस्त मगन होकर नाच रहा है। जबकि शादी में दूल्हे को इतना नाचने के लिए मना किया जाता है। यह मनमौजी दूल्हा पहले तो बग्गी पर ही मटकता है और फिर नीचे उतकर बारातियों के साथ नागिन डांस भी करता है। डीजे पर जब पुराने डिस्को गाने बजे, तो भी इसने अपने डांस से मजा बांध दिया। अब यह दूल्हे राजा सोशल मीडिया पर हीरो बन गया है। लोग इसके मस्त अंदाज के दीवाने हो गए हैं और इस वायरल वीडियो को जमकर लाइक कर रहे हैं। इस वीडियो पर लाइक 1 लाख तक पहुंच गए हैं।
वीडियो देख यूजर ने किए कमेंट
इस वीडियो के देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर तमाम तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा' बर्बाद होने की खुशी' , 'लगता है दूल्हे को दहेज में फॉर्च्यूनर मिली है'। दूसरा यूजर लिखता है, 'पहली बार किसी दूल्हे को इतना खुश देखा है, भगवान आप दोनों की जोड़ी बनाए रखें'। तीसरे यूजर ने लिखा है, 'लव मैरिज की खुशी'। चौथा यूजर लिखता है, 'भाई आज नाच लेता हूं, नहीं तो फिर बीवी पाबंदी लगा देगी'। एक और लिखता है, 'जब पसंदीदा औरत से शादी हो जाए'