/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/24/jZ3EpYj57rvvXJDXXuD6.jpg)
शेर अगर इंसानों के बीच भी रहने लगे तब भी न तो वो इंसान बन सकता है और न ही वो शिकार करना भूल सकता है। कई लोगों को जंगली जानवर पालने को शौक होता है, जिसके लिए वो उन्हें ट्रेन भी करवाते हैं ताकि वो घर में आराम के साथ रह सकें। लेकिन कभी- कभी इन जानवरों को पालना, मौत से पाला पड़ने जैसा होता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वाइरल हो रहा है, जिसको देखकर आपके भी रोंगटे भी खड़े हो जाएंगे।
यह भी देखें : Parrot Pigment : पैरट इतने कलरफुल क्यों होते हैं ? , रंगों से कैसे करते हैं एक -दूसरे को अट्रैक्ट ?
टाइगर ने किया शख्स पर हमला
रूह कंपा देने वाले इस वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम नौमन हसन बताया जा रहा है, जो कि, पाकिस्तान के रहने वाले हैं। उन्होंने टाइगर और शेर जैसे कई खूंखार जानवरों को अपने घर में ही पाल रखा है, लेकिन कई बार जानवरों के मूड को समझना मुश्किल हो जाता है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे टाइगर कंट्रोल से बाहर हो जाता है। टाइगर शख्स पर हमला करने लगता है। लेकिन इतने में उसको मालिक आ जाता है, जो उसको अपने काबू में कर लेता है।
यह भी देखें: Homo irectus: जब होमोसेपियंस ने झेली रेगिस्तान की तपती धूप और भूख
वाइरल वीडियो पर आ चुके हैं 75 लाख से अधिक व्यू
इंस्ट्राग्राम पर वाइरल वीडियो पर अभी तक 75 लाख से अधिक व्यू आ चुके हैं। महज 28 सेकंड के इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है। वीडियो की शुरुआत में शख्स टाइगर के साथ-साथ दौड़ता नजर आता है, लेकिन अगले ही पल टाइगर भागने लगता है और शख्स को अपने साथ घसीटने लगता है, तभी शख्स अपने बचाव में डंडा मारने की कोशिश करता ह। ये देख गुस्से से बौखलाया टाइगर शख्स पर हमला कर देता है। जानवर पालने का शौक कभी कभी इंसानी जीवन पर भारी पड़ जाता है। जंगली जानवरों को पालना खतरनाक हो सकता है।