/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/16/snake-2025-07-16-17-57-18.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। सांप का नाम सुनते ही लोगों की रूह कांप जाती है। यह ऐसा जीव है जिसे देखकर बड़े-बड़े बहादुर भी घबरा जाते हैं। अक्सर कहा जाता है कि सांप के काटने से मौत निश्चित है, हालांकि यह पूरी तरह सच नहीं है, क्योंकि सभी सांप जहरीले नहीं होते। फिर भी, जब किसी को सांप दिख जाए तो डर से अकसर हाथ-पैर फूल जाते हैं और सोचने-समझने की शक्ति खत्म हो जाती है। दुनिया में सांपों की हजारों प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें कई बेहद जहरीली होती हैं। भारत जैसे देश में ये सांप खेतों, घरों, दुकानों, और यहां तक कि बॉलीवुड सितारों के फार्महाउस तक में पाए जाते हैं। सलमान खान को भी एक बार पनवेल स्थित फार्महाउस में सांप ने काट लिया था।
Next time when you see a snake don’t climb trees to escape😬
— Susanta Nanda IFS (Retd) (@susantananda3) July 16, 2025
Some species of Pythons are excellent climbers. They use a strong, muscular body and lateral undulation to grip and push themselves upward along tree trunks.They are non venomous. But its constriction can be fatal. pic.twitter.com/xmXcsbtlKO
पेड़ पर चढ़ा सांप
अब बात करते हैं उन खतरनाक प्रजातियों की, जो न केवल जमीन पर बल्कि पेड़ों पर भी राज करती हैं। जी हां, आपने सही पढ़ा सांप पेड़ों पर भी चढ़ सकते हैं, और खासकर अजगर। अजगर की कुछ प्रजातियां इतनी ताकतवर होती हैं कि वे पेड़ों पर बिना किसी परेशानी के चढ़ जाती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने सबको चौंका दिया है, जिसमें एक विशाल अजगर पेड़ पर बेहद फुर्ती से चढ़ता दिख रहा है। इस वीडियो को एक एक्स यूजर ने शेयर किया और कैप्शन में लिखा, "अगर अगली बार सांप दिखे, तो पेड़ पर मत चढ़ना। कुछ अजगर अपनी मसल्स की ताकत से पेड़ों पर चढ़ने में माहिर होते हैं।" वीडियो में दिख रहा अजगर ‘रेटिक्युलेटेड पाइथन’ प्रजाति का बताया जा रहा है, जो दक्षिण-पूर्व एशिया में पाया जाता है और बहुत अच्छे क्लाइंबर्स होते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। किसी ने इस सांप को गिरते हुए देखने की बात कही, तो किसी ने सवाल उठाया "अगर पेड़ पर भी नहीं चढ़ सकते तो जान कैसे बचाएं?" एक यूजर ने इसे बहुत अहम जानकारी बताया और कहा कि इस तरह की जानकारियों से ही जंगल या ग्रामीण इलाकों में रहने वालों की जान बच सकती है। तो अगली बार अगर जंगल या खेत में आप किसी अजगर से टकरा जाएं, तो समझिए कि पेड़ पर चढ़कर भी आप पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं! ऐसे में सबसे सही तरीका है। शांत रहना, दूरी बनाए रखना और तुरंत स्थानीय वन विभाग या राहत टीम से संपर्क करना।
Viral Video