/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/06/WCveXB7aETwEUpwx4Lby.jpg)
बरेली। जिले की तहसील मीरगंज के गांव बुझिया जागीर में रहने वाले परिवार ने भूमाफिया और सरकारी सिस्टम से परेशान होकर सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी हैं। इंसाफ न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी हैं।
इसे भी पढ़ें-दिव्यांगों को कृत्रिम अंग उपकरण वितरित करने को तहसीलों में लगेंगे शिविर
भूमाफिया और सरकार तंत्र से परेशान परिवार इंसाफ के लिए भूख हड़ताल पर बैठा
पीड़ित नन्हीं देवी पत्नी पातीराम का आरोप है कि उनकी चार बीघा जमीन पर लेखपाल और पुलिसवाले भू माफिया से साठगांठ करके अवैध कब्जा कर रहे हैं। उन्हें जमीन से बेदखल किया जा रहा हैं। 25 मई 2022 को नन्हीं देवी ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया था, जिसमें मानसिंह व उनके साथियों पर जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया था मगर तब से आज तक नन्हीं देवी को इंसाफ नहीं मिला।
इसे भी पढ़ें-डेंटल और ओरल हेल्थ हाइजीन के लिए जागरूकता अभियान
क्या बोली नन्हीं देवी
नन्हीं देवी का कहना है कि उन्होंने कई बार अधिकारियों से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि लेखपाल झूठी रिपोर्ट बनाकर दूसरे पक्ष में लिख देता हैं। इससे त्रस्त होकर नन्हीं देवी व उसका बेटा गुरुवार को बरेली आए और दामोदर स्वरूप पार्क में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए।
इसे भी पढ़ें-मनुष्य की सभी इच्छाओं को पूरा करती है श्रीमद् भागवत कथा
सुनवाई नहीं हुई तो कर लेंगे आत्मदाह।
उनका कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता धरने पर बैठे रहेंगे। अगर कोई सुनवाई नहीं होती है तो वे आत्मदाह कर लेंगे। नन्हीं देवी ने बताया कि उनके पास मात्र चार बीघा जमीन हैं, जिसके सहारे गुजर बसर करते थे। भूमाफिया, लेखपाल और पुलिस उन्हें जमीन पर कृषि कार्य नहीं करने दे रहे हैं। मजबूर होकर उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठने का फैसला लिया।