Advertisment

सेना अब सैनिकों को 24 घंटे करेगी जल की आपूर्ति, प्रतिबंध हटा

सात साल बाद बरेली कैंट स्थित सदर बाजार में फौजियों के आवागमन पर लगा प्रतिबंध हटा लिया गया है। अब सैन्यकर्मी बिना किसी रोक-टोक के बाजार में आ-जा सकेंगे, जिससे बाजार की रौनक बढ़ेगी और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।

author-image
Sudhakar Shukla
army
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली संवाददाता

बरेली। सात साल बाद बरेली कैंट स्थित सदर बाजार में फौजियों के आवागमन पर लगा प्रतिबंध हटा लिया गया है। अब सैन्यकर्मी बिना किसी रोक-टोक के बाजार में आ-जा सकेंगे, जिससे बाजार की रौनक बढ़ेगी और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। यह फैसला शनिवार को छावनी परिषद की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्रिगेडियर गगनदीप सिंह ने की, जिसमें सांसद छत्रपाल गंगवार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल और सीईओ रविंद्र समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

2018-19 में लगाया गया था प्रतिबंध।

सदर बाजार में फौजियों के आवागमन पर प्रतिबंध वर्ष 2018-19 में लगाया गया था। जाट रेजिमेंट के लांस नायक अनिल कुमार की हत्या के बाद सुरक्षा कारणों से यह रोक लगाई गई थी। अब परिषद ने इसे हटाने का निर्णय लिया है, जिससे स्थानीय व्यापार को मजबूती मिलेगी।

इसे भी पढ़ें-बरेली में आज इन इलाकों में 7 घंटे तक गुल रही बत्ती

24 घंटे जलापूर्ति का फैसला

परिषद ने 3.87 लाख रुपये की लागत से 24 घंटे जलापूर्ति सुनिश्चित करने की योजना को स्वीकृति दी है। अब तक छावनी क्षेत्र में तीन शिफ्टों—सुबह 5-9 बजे, दोपहर 1-2 बजे और शाम 5-9 बजे—में जलापूर्ति की जाती थी। 

इसे भी पढ़ें-आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस खतरा और वरदान दोनों... बस इस्तेमाल का तरीका जानते हो तब

Advertisment

अन्य सुविधाओं की स्वीकृति

इसके अलावा, अस्पताल में अन्य आवश्यक सुविधाओं के विस्तार को भी हरी झंडी दी गई। इससे वे मरीज जो अस्पताल नहीं आ सकते, वे ऑनलाइन परामर्श ले सकेंगे। छावनी सार्वजनिक चिकित्सालय में टेलीमेडिसिन सेवा की शुरुआत करने का भी प्रस्ताव पारित किया गया।

इसे भी पढ़ें-दिल्ली के चुनाव में मुसलमानो ने दिखाई समझदारी, किसी एक पार्टी के पक्ष में नहीं गए: शहाबुद्दीन रिजवी

शिक्षा और खेल गतिविधियों को बढ़ावा

बैठक में सीईओ रविंद्र ने कहा कि इन फैसलों से छावनी क्षेत्र में व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा, आर.एन. टैगोर इंटरमीडिएट कॉलेज में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान की प्रयोगशालाओं के जीर्णोद्धार के लिए 10 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई। इससे छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा।  उन्होंने बोर्ड अध्यक्ष और सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। बैठक में नामित सदस्य वैभव जायसवाल समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisment
Advertisment
Advertisment