/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/08/dNMADuQZcgDie2KjqQZO.jpg)
बरेली। शहर के कई इलाकों में रविवार को पावर कॉरपोरेशन की ओर से पोल बदलने का काम किया जाएगा, इसके चलते कई इलाकों में 7 घंटे विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
इसे भी पढ़ें-आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस खतरा और वरदान दोनों... बस इस्तेमाल का तरीका जानते हो तब
काम सुबह दस से शाम पांच बजे तक होगा।
यह कार्य दो फीडरों पर किया जाना है। इनमें सीबीगंज फीडर पर पोल बदलने का काम सुबह दस से शाम पांच बजे तक होगा। इसके चलते रविवार को विद्युत व्यवस्था प्रभावित रहेगी। इनमें सीबीगंज बाजार, छोटी बाजार, शिवनगर आदि इलाके शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें-दिल्ली के चुनाव में मुसलमानो ने दिखाई समझदारी, किसी एक पार्टी के पक्ष में नहीं गए: शहाबुद्दीन रिजवी
यह क्षेत्र है शामिल।
दरअसल सीबीगंज टाउन फीडर पर पोल बदलने का काम पहले से प्रस्तावति था। इसके तहत सीबीगंज इलाके में सुबह दस से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित रहेगी। पावर कॉरपोरेशन के मुताबिक सीबीगंज फीडर से जुड़े कुछ इलाकों में पूर्ण या आंशिक रूप से आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित रहेगी। इन इलाकों में सीबीगंज बाजार, छोटी-बड़ी बाजार, पिंक सिटी, शिवनगर कॉलोनी, लोहिया विहार कॉलोनी, आईटीआर कॉलोनी, लेबर कॉलोनी आदि क्षेत्र शामिल है।
इसे भी पढ़ें-शादी के 12 घंटे बाद ही आई दूल्हे की मौत की खबर, सुनते ही गश खाकर गिरी दुल्हन
यह है द्वतीय फीडर से जुड़े इलाके
इसके अलावा बरेली द्वतीय फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह दस से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावति रहेगी। इसमें हार्टमन कॉलेज क्षेत्र, अशरफ खां छावनी, ग्रेटर आकाश, रायपुरा, जीएन सिटी आदि इलाके शामिल हैं।