/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/08/NCmcRjuI01esOg3qgVxZ.jpg)
बरेली।ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुस्लिम समुदाय द्वारा समझदारी से मतदान करने की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस बार मुसलमानों ने कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी को वोट दिया है, जिससे यह साबित होता है कि समुदाय ने सूझबूझ के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
इसे भी पढ़ें-शादी के 12 घंटे बाद ही आई दूल्हे की मौत की खबर, सुनते ही गश खाकर गिरी दुल्हन
50 प्रतिशत मुस्लिम वोट मिले हैं।
गांधी नगर विधानसभा सीट से विजयी भाजपा प्रत्याशी अरविंद लवली ने स्वयं स्वीकार किया है कि उन्हें 50 प्रतिशत मुस्लिम वोट मिले हैं। मुसलमानों ने किसी एक पार्टी विशेष को समर्थन देने के बजाय, अलग-अलग दलों को अपने विकास और बेहतरी के आधार पर वोट दिया।
इसे भी पढ़ें-दिल्ली और मिल्कीपुर की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी छुड़ाकर मनाया जश्न
मुसलमानों की भी हिस्सेदारी होनी चाहिए
उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार सभी समुदायों को साथ लेकर विकास करेगी और उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करेगी। उनके विकास के लिए बिना किसी भेदभाव के कार्य होने चाहिए। मौलाना रजवी ने कहा कि भाजपा की बनने वाली नई सरकार में मुसलमानों की भी हिस्सेदारी होनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें-आईएएस परीक्षा में 77वीं रैंक हासिल करने वाले सोयहम टीबड़ेबाल का भव्य स्वागत
मुस्लिम समुदाय का योगदान
दिल्ली के इस चुनाव में मुस्लिम मतदाताओं की भूमिका को लेकर कई विश्लेषण किए जा रहे हैं। इस चुनाव में उनकी रणनीतिक भागीदारी ने राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित किया है, जिससे स्पष्ट होता है कि समुदाय सिर्फ किसी एक पार्टी पर निर्भर नहीं है, बल्कि अपने भविष्य को ध्यान में रखते हुए विवेकपूर्ण निर्णय ले रहा है।