/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/05/fSadJarOK3akus4Sl6y2.jpg)
SOURCE : AI
बरेली,वाईबीएनसंवाददाता
बरेली।बरेली का खाद्य एवं औषधि सुरक्षा प्रशासन होली के मद्देनजर गुरुवार छह मार्च से छापामार अभियान चलाएगा। इसके लिए जिले को अलग-अलग जोन में बांटकर नौ टीमें बनाई गई हैं। जिन खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए जाएंगे। छापामारी के दौरान खाने पीने की चीजों के लिए गए सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। हालांकि जांच रिपोर्ट बाद में आएगी।
इसे भी पढ़ें-नागरिक घोषणा पत्र : शिक्षकों की समस्याएं समयसीमा में निस्तारित न करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
पिछले साल डेढ़ सौ दुकानों से लिए गए थे नमूने
पिछले साल होली होली पर छापामारी के दौरान डेढ़ सौ दुकानों से 70 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए थे। इनमें मावा, तेल, घी, मिठाई, दूध आदि शामिल रहे। लैब जांच में 48 नमूने फेल हुए थे। टीमों ने 2626 किलो ग्राम मिलावटी पदार्थ जब्त कर 408 किलो सामग्री नष्ट कराई थी।
इसे भी पढ़ें-45 रेलकर्मी विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित
हर साल चलता है अभियान, नहीं रुकी मिलावटखोरी
होली-दिवाली समेत सभी बड़े त्योहारों पर मुनाफा कमाने के चक्कर में मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं। इन पर शिकंजा कसने के लिए हर साल अभियान चलाया जाता है। त्योहारों के अलावा भी खाद्य पदार्थों की चेकिंग की जाती है। बावजूद इसके मिलावटखोरी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
इसे भी पढ़ें-पीडीए कार्यक्रमों से हिल रही भाजपा की नींव: शमीम खां सुल्तानी
13 मार्च तक चलेगा छापामार अभियान
खाद्य पदार्थों के सैंपल लेने के लिए 6 से 13 मार्च तक अभियान चलेगा। इस दौरान लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।-अक्षय गोयल, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी