Advertisment

Bareilly News: मेयर और उनके बेटे को फंसाने के लिए महिला ने खुद पर चलवाई थी गोली

बरेली के मेयर और उनके बेटे को फंसाने के लिए वीर सावरकर नगर की महिला ने खुद पर गोली चलवाई थी। महिला को अगवा करने और चलती कार में गैंगरेप की कहानी भी झूठी गढ़ी गई थी। महिला ने यह साजिश अपने दो साथियों के साथ मिलकर रची थी।

author-image
Sanjay Shrivastav
SP city bareilly
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

बरेली के मेयर और उनके बेटे को फंसाने के लिए वीर सावरकर नगर की महिला ने खुद पर गोली चलवाई थी। महिला को अगवा करने और चलती कार में गैंगरेप की कहानी भी झूठी गढ़ी गई थी। महिला ने यह साजिश अपने दो साथियों के साथ मिलकर रची थी। पुलिस सूत्रों के अनुसाल अब तक की जांच में यह बात सामने आई है। पुलिस महिला के एक साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस घटना को पहले दिन से ही संदिग्ध मान रही थी। 

यह भी पढ़ें-किसान से रिश्वत मांगने के आरोपी बाबू के खिलाफ शासन ने बैठाई जांच, अब अफसर नापेंगे या फिर बचाएंगे

29 मार्च की रात आठ बजे की बताई गई वारदात

महिला इज्जतनगर थाना क्षेत्र में सौफुटा रोड स्थित वीर सावरकर नगर की रहने वाली है। शनिवार 29 मार्च की रात करीब आठ बजे वह गांधी उद्यान के पीछे डूडा कार्यालय के पास घायल हालत में मिली थी। उसके कंधे पर गोली लगी थी। महिला ने बताया था कि वह बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला खुर्रम गौंटिया में तीन सौ बेड अस्पताल के सामने मेडिकल स्टोर से दवा लेने के बाद रोड पार कर रही थी। तभी काले रंग की कार में सवार लोगों ने उसे अगवा कर लिया।

यह भी पढ़ें-भुता में चौकी इंचार्ज और सिपाही पर हमलाकर लाठी-डंडे से पीटा

जांच में अपहरण और कार में गैंगरेप की कहानी निकली झूठी

Advertisment

महिला ने बताया था कि कार में पांच लोग सवार थे, जो उसे दो घंटे तक इधर-उधर घुमाते रहे। चलती कार में तीन लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उनमें एक व्यक्ति ने फोन फोन करके कहा-पार्थ भाई काम हो गया। महिला के मुताबिक रात में करीब आठ बजे अपहरणकर्ताओं ने उसे गांधी उद्यान के पीछे कार से नीचे उतारने के बाद गोली मार दी और फरार हो गए।

यह भी पढ़ें-इज्जतनगर बवाल: पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

मेयर को ब्लैकमेल करने के लिए लिया था पार्थ का नाम

कोतवाली पुलिस घटना के बाद से ही मामले की जांच में जुटी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला और उसके साथियों ने मेयर को फंसाने के बाद उन्हें ब्लैकमेल करने की साजिश रची थी। इसी योजना के तहत पार्थ का नाम लिया गया था। महिला ने एक साथी से अपने कंधे पर तमंचा सटाकर गोली चलवाई थी। गोली फिसलने की वजह से कंधे की हड्डी में धंस गई। गोली चलाने के बाद महिला के दोनों साथी मौके से चले गए। इसके बाद मौके पर पहुंची महिला ने पूरी कहानी गढ़ दी। 

एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है: एसपी सिटी

Advertisment

एसपी सिटी मानुष पारिक ने बताया कि घटना पूरी तरह संदिग्ध है। एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। जल्द की मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

bareilly updates bareilly police
Advertisment
Advertisment