/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/11/1003013736-2025-11-11-22-10-43.jpg)
पत्रिका का विमोचन करते यात्री परिवार के सदस्य। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
बरेली,वाईबीएन नेटवर्क। अतुल्य यात्री परिवार के कुछ यात्रियों ने नए संसद भवन की सैर की। अतुल्य यात्री परिवार के संस्थापक प्रखर शर्मा ने बताया कि नवीन संसद में जाने का प्रोग्राम भारत की अमूल्य धरोहर एवं संसद भवन की भव्यता को सभी यात्रियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया। इस भ्रमण के दौरान बरेली, दिल्ली, करनाल, ग़ाज़ियाबाद, नोएडा, वाराणसी, अहमदाबाद, हैदराबाद, उज्जैन व अन्य स्थानों से यात्रीगण शामिल हुए।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/11/screenshot_20251111_211912_gallery-2025-11-11-22-20-57.jpg)
हाल में ही इनक्रेडिबल यात्री परिवार को फाउंडेशन के तहत रजिस्टर्ड किया गया है। 18 अक्टूबर 2025 को उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग से ग्रुप को रजिस्टर्ड करने की घोषणा की गई। यात्री परिवार ने अपनी एक पत्रिका भी तैयार की है, जो भारतीय पर्यटन, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण के महत्वपूर्ण पहलुओं को दर्शा रही है। इस पत्रिका में कुल सात लेख हैं। इनमें प्रथम लेख विस्तृत रूप से अतुल्य अमृत कलश यात्रा पर आधारित है, चार लेख (आदि कैलाश यात्रा, केदारनाथ धाम यात्रा, हेमकुंड साहिब यात्रा और जागेश्वर धाम यात्रा) उत्तराखंड के पर्यटन से, एक लेख भारतीय पर्यटक की नज़र में पुर्तगाल की यात्रा से व एक लेख अरुणाचल प्रदेश की सात झीलों से संबंधित है।यह पत्रिका भारत के पर्यटन, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को प्रोत्साहित करने वाली सिद्ध होगी ऐसा संस्था के सदस्यों का कहना है। 08 अप्रैल 2025 को इस पत्रिका को RNI (रजिस्ट्रार आफ न्यूजपेपर इंडिया) के तहत एक न्यूज़ मैगज़ीन के रूप में रजिस्टर्ड कराया गया है। इस रजिस्टर्ड पत्रिका को आज संसद भ्रमण के दौरान यात्री परिवार के संस्थापक प्रखर शर्मा व सभी मौजूदा अतुल्य यात्रियों द्वारा विमोचन किया गया।
अतुल्य यात्री परिवार क्या है ?
यात्रा को बढ़ावा देने के भाव से बरेली निवासी प्रखर शर्मा ने भारत के कोने कोने से यात्रा के शौक़ीन लोगों को जोड़कर एक ग्रुप Incredible Yatri (अतुल्य यात्री) बनाया है। Incredible Yatri (अतुल्य यात्री) एक ग्रुप नहीं बल्कि एक परिवार है। 1 अप्रैल 2020 को जब दुनिया कोरोना महामारी का सामना कर रही थी, यात्राएं बंद थी तभी अद्भुत यात्रियों को वर्चुअल रूप से जोड़ने के भाव से इस परिवार की नींव डाली गई थी। प्रारंभ में इस परिवार में कुछ ही राज्यों के यात्री जुड़े थे लेकिन धीरे धीरे लक्ष्य पूरे भारत के कोने कोने से हर वर्ग, हर क्षेत्र के वो लोग जिनको यात्रा करने का शौक है उन्हें इसमें शामिल किया जा रहा है। आज 27 राज्यों एवं 7 केंद्रशासित प्रदेशों से यात्रा के शौकीन लोग इस परिवार का हिस्सा हैं। वसुधैव कुटुम्बकम के भाव से इस परिवार में हर धर्म, हर वर्ग के घुमक्कड़ी के शौकीन लोग जुड़े हुए हैं। इसमें नेपाल व भूटान के यात्री भी शामिल हैं। इसमें कई वे भारतीय यात्री भी शामिल हैं जो संसार के अनेक देशों में बसे हुए हैं। इसमें हिमालय पर साधना करने वाले योगी से लेकर एक आम आदमी तक, एक सरकारी अधिकारी से लेकर लद्दाख का सफ़र रिक्शे से करने वाले तक, बुलेट से पूरा भारत घूमने से लेकर पैदल पूरा भारत नापने वालों तक, लोगों को जीवन दान देने वाले डॉ से लेकर पैदल गंगा परिक्रमा करने वाले पर्यावरणविद तक, भारतीय सेना से लेकर प्रवासी भारतीय तक आदि आदि लगभग बहुत ही अद्भुत लोग जुड़े हुए हैं। ये लोग भारत के साथ साथ विश्व में अनेक देशों तक मौजूद हैं। भारत के पारंपरिक भोजन को बढ़ावा देने के लिए चटोरे यात्री नामक ग्रुप की स्थापना की है, जिसमें वे भारतीय खाने के अनुभवों को साझा करते हैं।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/11/img-20251025-wa0706-2025-11-11-22-21-35.jpg)
विविधता में एकता
संसार में अगर विविधता में एकता देखनी है तो भारत देखिये लेकिन अगर परिवार में विविधता में एकता देखनी है तो अतुल्य यात्री परिवार (Incredible Yatri Parivar) देखिये। अतुल्य यात्री परिवार विविधता में एकता का प्रतीक है। इस अतुल्य यात्री परिवार के सदस्य विभिन्न क्षेत्रों में मौजूद हैं पर उनमें एक बात समान है कि वे सभी घूमने के शौक़ीन हैं। इसमें अंतरराष्ट्रीय संगठन और विदेशी सरकार में कार्यरत, सरकारी अधिकारी, न्यायिक क्षेत्र, योग क्षेत्र, मीडिया, सरकारी क्षेत्र, निजी क्षेत्र की नौकरी, स्थानीय सरकार, पर्यटन क्षेत्र, चिकित्सा क्षेत्र, वित्तीय संस्थान, निजी क्षेत्र, व्यवसायिक क्षेत्र, फोटोग्राफी क्षेत्र, शिक्षा क्षेत्र, कृषि क्षेत्र, आध्यात्मिक क्षेत्र, सामाजिक कार्यकर्ता व अन्य विभिन्न क्षेत्रों के माहिरों को मिलकर एक परिवार के रूप में हमारा प्यारा Incredible Yatri Parivar बनाते हैं।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/11/screenshot_20251111_210848_gallery-2025-11-11-22-22-47.jpg)
संस्थापक प्रखर शर्मा कौन हैं
प्रखर शर्मा एक अनूठे पेशन और इंटरेस्ट हैं। वे एक दार्शनिक, इंजीनियर, घुमक्कड़, स्वतंत्र कलाकार, लेखक, शौकिया फोटोग्राफर हैं। वे अपने शौक के साथ-साथ यात्रा करते हैं और फोटोग्राफी का आनंद लेते हैं। वे एक पर्यावरणविद् भी हैं और स्वतंत्र सोशल मीडिया मार्केटिंग सलाहकार के रूप में भी काम करते हैं। प्रकृति और यात्रा से प्यार करने वाले इनके पास अनगिनत अनुभव हैं, और वे भारत के अलग-अलग कोनों को खोजने का अद्वितीय तरीके से आनंद लेते हैं।
इन्हें यात्राओं में समावेश करने का शौक बचपन से ही था, और वे अब तक लगभग 1,60,000+ किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं, जिसमें हिमालय के अनूठे स्थलों को भी शामिल किया है। इन्होंने विभिन्न प्रकार की यात्राएँ की हैं और कश्मीर से कन्याकुमारी तक विविध स्थलों पर गए हैं। वे हमेशा यात्रा के साथ साथ सांस्कृतिक विरासतों को सहेजने, पर्यावरण एवं नदी संरक्षण का संदेश देते रहते हैं।
प्रखर भूतपूर्व गूगल क्रिएटर एवं गूगल प्लस इंडिया प्रोग्राम के हिस्सा रहे हैं। और एक Verified Youtuber भी है। यूटूबर पर Traveler Prakhar नाम से चैनल में यात्रा से संबंधित अनछुई जगहों को प्रदर्शित करते रहते हैं।
यात्रा को बढ़ावा देने के भाव से इन्होंने भारत के कोने कोने से यात्रा के शौक़ीन लोगों को जोड़कर एक ग्रुप Incredible Yatri (अतुल्य यात्री) बनाया है।
अतुल्य अमृत कलश यात्र
अतुल्य अमृत कलश यात्रा अतुल्य यात्री परिवार की एक महत्वपूर्ण पर्यावरण संरक्षण पहल थी जिसे हमने वर्ष 2022 में शुरू किया और वर्ष 2023 में पूर्ण किया। इस यात्रा में अमृत कलश ने लगभग 36,550 किमी की दूरी तय की। इस अमृत कलश में महासागरों, सागरों, नदियों, पवित्र सरोवरों और अन्य 175 से ज्यादा पवित्र जल का समायोजन है। ये यात्रा 358 दिन की रही थी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक जल संसाधनों के संरक्षण, जल प्रबंधन और जल संवर्धन को बढ़ावा देना था। इस यात्रा के माध्यम से हमने अपने यात्री परिवार को जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाने का अवसर प्रदान किया। इस यात्रा के अनुभव हमनें विभिन्न सामाजिक मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर साझा किए, जिससे लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ी। इस पहल के माध्यम से हमने सामुदायिक सहयोग और संवेदनशीलता को बढ़ावा दिया और लोगों को जल संरक्षण में भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
"अमृत" सिक्का लांच - 9 नवंबर 2022 में मिट्टी का अमृत सिक्का नदी को अमृत देने के भाव से बद्रीनाथ धाम से इस सिक्के को डाल नदी को अमृत देने का संकल्प लेना है। लांच किया। अतुल्य यात्री सिक्के को नदी में डालते समय संकल्प लेंगे कि मुझे अब विष रूपी कूड़ा करकट नहीं दाल
यात्री सरकार: यात्रियों की सेवा के लिए गठित की।
यात्री सरकार के अंग: यात्री सासद - हर प्रदेश में से एक व्यक्ति को चुनना जिससे वो उस राज्य के यात्रियों की सेवा करे। Yatri Armed Forces (यात्री सशस्त्र सेना) - भारतीय सेना से जुड़े यात्रियों को यात्री थल सेना, वायु सेना व जल सेना अधिकारी बनाया गया है। ये अधिकारी किसी यात्री की तब मदद करेंगे जब वो इनसे संबंधित एरिया में फसेंगे।
Yatri Foreign Services (यात्री विदेश सेवा) - यात्री परिवार में जो यात्री भारतीय मूल के हैं पर विदेश में रह रहे हैं उनमें से कुछ को यात्री विदेश सेवा अधिकारी बनाया गया है। जब कोई यात्री उस देश में फसेगा तब वो अधिकारी उसकी मदद करेंगे।
Yatri Intelligence Services (YIS) व त्रिनेत्र- सभी यात्रियों पर नज़र रखने हेतु ख़ुफ़िया विभाग
NNTT (Niswarth Network Team Twelve ) - भारत को 6 जोन में बांटा गया हैं। ये जोन हैं East, West, North, South, Middle व All India जोन। यात्री सांसदों के पास से जब कोई समस्या यहाँ आयेगी तो हर हाल में उसका हल निकलेगा।
अनछुई जगहों को उजागर करने हेतु यात्री परिवार की मीटिंग अयोजित करवाना -
• पहली मीटिंग मार्च 2021 - कपिलेश्वर, अल्मोड़ा
(कुमाऊँ में स्थित इस अनछुए मंदिर को सभी के सामने उजागर करना)
दूसरी मीटिंग नवंबर 2021 - बद्रीनाथ धाम व नीति घाटी
(नीति घाटी की अनछुई सुंदरता को उजागर करना, यात्रियों की 11,000 फ़ीट पर Yatrikriti कला प्रतियोगिता करवाकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज व हिमालय संरक्षण का संदेश)
तीसरी मीटिंग अप्रैल 2023 - पिथौनी गांव एवं जागेश्वर धाम
(कुमाऊँ के अनछुए मंदिरों की सांस्कृतिक विरासत व सुंदरता को सभी यात्रियों के सामने लाना)
पूर्व मुहिम - IY Covid Special Team- कोविड में ऑक्सीजन आपूर्ति हेतु जानकारी के लिए अतुल्य यात्रियों की मदद से एक अलग ग्रुप बनाया था।
यह भी पढ़ें-
Bareilly News: सीएम डैशबोर्ड पर बरेली TOP-3, पारदर्शिता में अव्वल
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us